Site icon www.4Pillar.news

Video : माधुरी दीक्षित ने मौनी रॉय के साथ ‘माय नी माय’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा है वीडियो

माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में माधुरी को मौनी रॉय के साथ धमाकेदार डांस करते देखा जा सकता है। 

माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में माधुरी को मौनी रॉय के साथ धमाकेदार डांस करते देखा जा सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस  रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में बतौर जज नजर आ रहीं हैं। शो में इस हफ्ते सिंगर जुबिन नौटियाल और एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे। माधुरी दीक्षित एक अच्छी एक्ट्रेस के साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं, ये तो सब जानते हैं। लेकिन डांस के मामले में मौनी रॉय भी कुछ कम नहीं हैं।

‘माय नी माय’ गाने पर खूब थिरकी माधुरी और मौनी रॉय

जब दो बेहतरीन डांसर एक साथ इकट्ठे हों और डांस न हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में माधुरी दीक्षित और मौनी रॉय को ‘माय नी माय’ गाने पर खूब थिरकते देखा जा सकता है। बता दें कि यह गाना माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का बड़ा ही प्रसिद्ध गाना है। जिसे आज भी खूब पसंद किया जाता है।

यहां देखें माधुरी का डांस वीडियो

वीडियो में दोनों ही एक्ट्रेस साड़ी में नजर आ रही हैं। माधुरी ने पर्पल कलर की और मौनी ने शिमरी न्यूड कलर की साड़ी पहनी हुई है। दोनों एक्ट्रेस का ये एथनिक अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा, “माय नी माय मुंडेर पे तेरी बोल रहा यही कागा। जोगन होगी तेरी दुलारी मन जोगी संग लागा।”

Exit mobile version