Site icon 4PILLAR.NEWS

मलाइका अरोड़ा ने ब्राइडल लुक में ढाया कहर,रैंप वॉक करती नजर आयी एक्ट्रेस  

Malaika Bridal Look: मलाइका अरोड़ा ने ब्राइडल लुक में ढाया कहर

Malaika Bridal Look: मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो में एक्टेस ब्राइडल लुक में किसी शहज़ादी से कम नहीं लग रहीं हैं।

Malaika Arora Bridal Look

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और डांस के लिए जानी जाती हैं। दुल्हन के लिबास में खूबसूरत नजर आयी मलाइका अरोड़ा ने आज फिर ये साबित कर दिया है कि उम्र खूबसूरती की मोहताज नहीं होती। मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो पैपराजी विरल भयनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।  वीडियो में मलाइका ब्राइडल लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

लैक्मे फैशन वीक मुंबई में लिया हिस्सा

बता दे कि मुंबई में लैक्मे फैशन वीक 2021 का आयोजन किया गया था। मलाइका ने भी अपने टीवी शोज से ब्रेक लेकर इस फैशन वीक में हिस्सा लिया था। लैक्मे फैशन वीक में मलाइका को ब्राइडल लुक में जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया।

दुल्हन बनी मलाइका का लुक हुआ वायरल

रैंप वाक के दौरान मलाइका अरोड़ा ने लाल कलर का हैवी लहंगा और डीप नेक वाला ब्लॉउज पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने मांगटीका और गले में एक हैवी नेकलेस भी कैरी किया था। मलाइका को ज्यादातर वेस्टर्न ड्रेस में ही देखा जाता है, लेकिन इस बार ब्राइडल लुक में नजर आयी मलाइका वाकई काफी खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।

फैंस कर रहे कमेंट

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से भी अपना ये वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियां दे रहें हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “इयररिंग्स नहीं पहने मैम”,एक अन्य ने लिखा, “आप बहुत खूबसूरत लग रही हो”

Exit mobile version