Site icon 4PILLAR.NEWS

Lakme Fashion Week में जान्हवी कपूर ने किया रैंप वॉक, रेड लहंगे चोली में लगी बला की खूबसूरत, देखिए तस्वीरें और video 

Lakme Fashion Week में जान्हवी कपूर ने किया रैंप वॉक

Lakme Fashion Week: जान्हवी कपूर ने Lakme Fashion Week में डिजाइनर पुनीत बलाना के लिए रैंप वॉक किया। रेड लहंगे में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थी।

Lakme Fashion Week में जान्हवी कपूर ने किया रैंप वॉक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी स्टाइलिश अदाओं से भी लोगों को दीवाना बना लेती है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित Lakme Fashion Week में बॉलीवुड के कंई सितारों ने हिस्सा लिया।

सभी ने अपने पसंदीदा डिजाइनर के लिए रैंप वाक किया।  इस इवेंट के चौथे दिन जान्हवी कपूर ने भी पुनीत बलाना के लिए रैंप वाक किया और शो स्टॉपर भी बनी। रेड कलर का लहंगा चोली पहन जान्हवी बला की खूबसूरत लग रही थी।

रेड लहंगे चोली में लगी बला की खूबसूरत

जान्हवी कपूर ने जो लहंगा पहना हुआ था उस पर गोल्डन एम्ब्रॉएडरी की गई थी। इसके साथ ही उन्होंने डिज़ाइनर ब्लॉउज पहना हुआ था जो बैकलेस था।

इस लुक के साथ उन्होंने बालों को हल्का सा कर्ल करते हुए खुला छोड़ा हुआ था और बहुत कम ज्वैलरी पहन रखी थी। इस पुरे ऑउटफिट के साथ जान्हवी ने हाई हिल्स को पेयर किया।

इंडियन ऑउटफिटस में रैंप वॉक

इंडियन ऑउटफिटस में रैंप वॉक के बाद जान्हवी ने वेस्टर्न शिमरी ऑउटफिट भी कैरी किया था। अभिनेत्री ने इस दौरान की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।

Exit mobile version