Site icon 4PILLAR

Kartik Aaryan का डॉग्स के साथ खेलते हुए वीडियो वायरल; फैंस बोले, कटोरी गुस्सा हो जाएगी

Kartik Aaryan का डॉग्स के साथ खेलते हुए 1 वीडियो वायरल

Kartik Aaryan ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस को कटोरी की याद आ गई है। फैंस का कहना है कि कार्तिक का यह वीडियो देख कटोरी उनसे जरूर नाराज हो जाएगी।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता को एन्जॉय कर  रहे है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट होने के बाद से कार्तिक सुर्ख़ियों में छाए हुए है। एक्टर की हर फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।  हाल ही में कार्तिक ने कुछ पेट डॉग्स के साथ खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद जा  है।

डॉग्स के साथ मस्ती करते नजर आए Kartik Aaryan

कार्तिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कार्तिक छोटे-छोटे क्यूट डॉग्स के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने  लिखा, ‘प्यार जितना भी मिले कम लगता है।’ इस वीडियो के देखते ही फैंस खूब कमेंट कर रहे है।

Kartik Aaryan के फैंस को आई कटोरी की याद

कार्तिक आर्यन को फॉलो करने वाले लोग ये बात जरूर जानते होंगे कि वे कितने बड़े पेट लवर है। कार्तिक की एक पेट डॉग भी है जिसका नाम कटोरी आर्यन है। अक्सर वे अपनी पेट डॉग कटोरी संग तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते है। कार्तिक को यूं दूसरे पेट डॉग्स के साथ खेलता देख फैंस को कटोरी की याद आ गई। एक फैन ने तो कमेंट करते हुए ये तक लिख दिया कि इस वीडियो को देख कटोरी जरूर गुस्सा हो जाएगी। वहीं कुछ अन्य फैंस इस वीडियो को क्यूट बताते हुए प्यार बरसा रहे है।

Kartik Aaryan की प्रोफेशनल लाइफ

बात करें कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट कि तो ‘भूल भुलैया 2’ के बाद कार्तिक के पास कंई अन्य फ़िल्में पाइपलाइन में है। वे जल्द ही रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शहजादा’ में नजर आएँगे। यह फिल्म 2020 की तेलगु फिल्म ‘अला वैंकुंठपुरुमुलु की रीमेक है। कार्तिक के साथ कृति सेनन इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। कार्तिक के पास हंसल मेहता की ‘कैप्टेन इंडिया‘ भी है। इसके अलावा कार्तिक शशांक घोष की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘फ्रेडी’ में भी नजर आएँगे। इस फिल्म में उनके साथ अलाया एफ नजर आएंगी।

Exit mobile version