Site icon www.4Pillar.news

Video: कार्तिक आर्यन के घर के बाहर फीमेल फैंस जोर-जोर से पुकार रही थी उनका नाम, उसके बाद देखिए एक्टर ने क्या किया 

कार्तिक आर्यन के घर के बाहर उनकी फीमेल फैंस काफी देर से 'कार्तिक, कार्तिक बाहर आओ' चिल्ला रही थी। इसके बाद एक्टर ने कुछ ऐसा कदम उठाया कि सोशल मीडिया यूजर हैरान रह गए। 

कार्तिक आर्यन के घर के बाहर उनकी फीमेल फैंस काफी देर से ‘कार्तिक, कार्तिक बाहर आओ’ चिल्ला रही थी। इसके बाद एक्टर ने कुछ ऐसा कदम उठाया कि सोशल मीडिया यूजर हैरान रह गए।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को फैंस काफी पसंद करते हैं। अक्सर एक्टर जहां भी जाते हैं, फैंस उनसे मिलने पहुंच ही जाते हैं। लेकिन आज तो कुछ अलग ही हुआ, आज उनकी फीमेल फैंस उनसे मिलने के लिए उनके घर के बाहर जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगी। लड़कियां काफी देर तक उनके घर के बाहर कार्तिक बाहर आओ, कार्तिक प्लीज बाहर आओ चिल्लाती रही।

फैंस से मिलने बाहर आए कार्तिक

जब काफी देर तक फैंस उनका नाम लगातार पुकारती रही तो कार्तिक को बाहर आना पड़ा। एक्टर बाहर आए और अपने फैंस से मिले और बातचीत की। इस दौरान कार्तिक ने उन लड़कियों के साथ काफी फोटोज भी क्लिक करवाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोविड के समय को देखते हुए उन्होंने मास्क लगा रखा है और अपने फैंस के साथ दूर से फोटोज क्लिक करवाई।

कार्तिक ने इस वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह लव, यह वो सब कुछ है जिसके लिए मैं जी रहा हूँ।

फैंस कर रहे तारीफ

कार्तिक के फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनके इस वीडियो पर कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत अच्छे इंसान, ये कभी भी अपने फैंस को इग्नोर नहीं करते’ दूसरे ने लिखा, ‘कितना क्यूट है।’ एक फैन ने बड़ा ही मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे इन सबसे जलन हो रही है।’

Exit mobile version