Site icon 4PILLAR

Nora Fatehi छोटी बच्ची का डांस देखकर दंग रह गई, लगाया गले

Nora Fatehi video: छोटी बच्ची का डांस देखकर दंग रह गई नोरा फतेही

Nora Fatehi video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची नोरा फतेही के सामने उनके मुश्किल डांस स्टेप्स करती नजर  है। बच्ची के डांस से नोरा इतनी खुश हो जाती है कि ख़ुशी के मारे उन्हें गले लगा लेती है।

Nora Fatehi छोटी बच्ची का डांस देखकर दंग रह गई

नोरा फतेही बॉलीवुड की मशहूर डांसर में से एक है। नोरा मुश्किल से मुश्किल डांस स्टेप्स को भी इतनी आसानी से कर लेती है कि जिसके बारे में कोई और सोच भी नहीं सकता। इसलिए उन्हें बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है। केवल यूथ ही नहीं बल्कि बच्चे भी नोरा फतेही के डांस के दीवाने है, जिसका सबूत आपको इस वीडियो में देखने को मिल जाएगा।

छोटी बच्ची का डांस देख हैरान रह गई Nora Fatehi

वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा ऑडिटोरियम में बैठी हुई है। तभी एक छोटी बच्ची नोरा के सामने उनके पॉप्युलर सांग के हुक स्टेप्स बड़ी आसानी से करती नजर आ रही है। इतने मुश्किल डांस स्टेप्स ये बच्ची इतनी आसानी से कर लेती है कि यह सब देख नोरा हैरान रह जाती है।

Nora Fatehi का वीडियो

नोरा बच्ची से कहती है कि तुम स्टार हो, तुम्हे पता है कि ये बहुत सारे लोग ये स्टेप नहीं कर पाते। इसके बाद भी बच्ची का डांस जारी रहता है और वे नोरा को एक और स्टेप कर के दिखाती है। छोटी बच्ची के डांस से नोरा इतनी इंप्रेस होती है कि ख़ुशी से उन्हें गले लगा लेती है।

IIFA अवार्ड्स में पहुंची नोरा फतेही

दरअसल नोरा हाल ही में दुबई में आयोजित IIFA अवार्ड्स में पहुंची थी। वहीं नोरा की मुलाकात इस छोटी बच्ची से हुई। नोरा और उनकी लिटिल फैन का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

Exit mobile version