Madhuri Dixit lookalike Madhu Sharma: माधुरी दीक्षित की हमशक्ल मधु शर्मा अक्सर एक्ट्रेस के गानों पर वीडियो शेयर करती रहती है। मधु की शक्ल माधुरी इतनी मिलती-जुलती है कि अगर एक बार डॉ श्रीराम नेने भी देख लेंगे तो वो भी कंफ्यूज हो सकते हैं।
कहा जाता है कि इस दुनिया में एक इंसान के सात हमशक्ल होते हैं। लेकिन इसी के साथ एक बात और गौर करने वाली है कि इंसानों की शक्ल, शरीर की बनावट आदि एक जैसी हो सकती हैं लेकिन आंखों की पुतलियां, फिंगर प्रिंट और दिमाग अलग-अलग होते हैं। ये तीन चीजें कभी कॉमन नहीं हो सकती।
ऐसा हम इस लिए बता रहे हैं क्योंकि बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की हमशक्ल के कई वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है।
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। डांस के मामले में उनका कोई सानी नहीं है। इसी कड़ी में माधुरी दीक्षित की हमशक्ल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसका नाम मधु शर्मा है। मधु अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माधुरी दीक्षित के गानों पर वीडियो साझा करती रहती है। इतना ही नहीं मधु की शक्ल बिलकुल माधुरी से मिलती-जुलती है। वहीँ, उनके वीडियो देखें तो वह डांस भी माधुरी की तरह करती है।
मधु शर्मा ने कुछ दिन पहले ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म के ‘जूते दे दो पैसे ले लो’ गाने पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह माधुरी की तरह एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही है। इ
स गाने को लता मंगेशकर और एसपी बालसुब्रमण्यम ने गाया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मधु शर्मा अलग अलग साड़ियों में माधुरी दीक्षित की तरह नजर आ रही है। माधुरी की हमशक्ल के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। वहीँ, उनके टैलेंट की भी खूब तारीफ हो रही है।
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More