Site icon www.4Pillar.news

Vidya Balan: आदित्य रॉय कपूर के साथ स्पॉट हुई विद्या बालन, भाभी-देवर की क्यूट बॉन्डिंग पर दिल हार बैठे फैंस 

दरअसल एक इवेंट के दौरान Vidya Balan और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों भाभी देवर की क्यूट बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। 

दरअसल एक इवेंट के दौरान Vidya Balan और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों भाभी देवर की क्यूट बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। विद्या अक्सर अपने फनी वीडियो और रील्स के जरिए फैंस को एंटरटेन करती रहती है। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में विद्या अपने देवर और बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ रही है।

भाभी-देवर की क्यूट बॉन्डिंग ने जीता फैंस का दिल

पैपराजी वायरल भयनी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट के दौरान आदित्य रॉय कपूर और विद्या बालन की अचानक मुलाकात होती है। दोनों यूं अचानक एक दूसरे को देखकर पहले तो मुस्कुराते है और फिर दोनों गले मिलते है। इस दौरान विद्या और आदित्य ने साथ में पैपराजी को भी पोज दिए।

बता दे विद्या बालन ने साल 2012 में फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर उन्ही के भाई है। वहीं विद्या और उनके देवर आदित्य का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस भाभी-देवर की क्यूट बॉन्डिंग पर खूब प्यार बरसा रहे है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की तो विद्या बालन को पिछली बार फिल्म ‘जलसा’ में देखा गया था। वहीं आदित्य रॉय कपूर हाल ही में वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में नजर आए थे। इस सीरीज को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Exit mobile version