Site icon www.4Pillar.news

जवान के हैरतंगेज स्टंट्स देकर उड़ गए विद्युत जामवाल के होश, शेयर किया वीडियो

अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो फैंस के लिए साझा किया है। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जवान हैरतअंगेज स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। जामवाल का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो फैंस के लिए साझा किया है। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जवान हैरतअंगेज स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। जामवाल का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

फिल्मों में अपने के स्टंट करने के लिए मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल अपने हैरतअंगेज स्टंट्स के लिए देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस है। विद्युत जामवाल को दुनियाभर के टॉप 6 मार्शल आर्ट्स कलाकारों की लिस्ट में शुमार किया गया है। यही नहीं विद्युत जामवाल एकमात्र भारतीय अभिनेता है जिन्हें लूपर की क्यूरेट की गई प्रेस्टीजियस लिस्ट में शामिल किया गया है। विद्युत जामवाल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जवान सेना की वर्दी पहने हुए हैरतअंगेज स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है।

देखें वीडियो

अभिनेता विद्युत जामवाल टि्वटर पर पोस्ट किए गए वीडियो को लेकर सुर्खियों में है। जामवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘जय हिंद।’ अभिनेता द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक जवान हैरतअंगेज स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान ने सेना की यूनिफार्म पहन रखी है। वह पहले स्टंट में लकड़ी की लाठी को जमीन के ऊपर टेढ़ा करके खड़ा हो रहा है और बांस पर अपना बैलेंस बनाते हुए दिखाई दे रहा है। दूसरे स्टंट में वह हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है। अगले स्टंट में जवान बीयर की बोतलों के ऊपर स्टंट  करता हुआ नजर आ रहा है। जवान को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह हवा में चल रहा हो।

वर्क फ्रंट

वहीँ विद्युत जामवाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने साउथ मूवी ‘शक्ति’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। विद्युत कमांडों , बुलेट राजा और जंगली जैसी हिंदी फिल्मों में लीड रोल कर चुके हैं।

Exit mobile version