Crime

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बीकानेर से विक्रम सिंह गिरफ्तार

Vikram Singh: राजस्थान के बीकानेर से राज्य के खुफिया विभाग और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पाकिस्तानी एजेंट विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। विक्रम सिंह सेना के एरिया में कैंटीन चलाता है। वह पिछले एक साल से सेना की गुप्त जानकारियां पाकिस्तानी हैंडलर अनीता ( छद्म नाम ) को भेज रहा था।

राजस्थान इंटेलिजेंस और सेना की खुफिया इकाई ने पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। वह पिछले लंबे समय से भारतीय खुफिया विभाग के राडार पर था। उसका फोन टैप किया जा रहा। विक्रम बीकानेर जिला की डूंगरगढ़ तहसील के लाखासर के गांव ऊपर का बास का रहने वाला है। वह 31 वर्ष का है।

Vikram Singh: कौन है विक्रम सिंह ?

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस विभाग, संजय अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों द्वारा राजस्थान में की जाने वाली जासूसी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी बीच जानकारी में आया कि डूगंरगढ़ का रहने वाला विक्रम सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में है।

एजेंसियों के राडार पर था विक्रम सिंह

एडीजी संजय अग्रवाल ने बताया कि जयपुर इंटेलिजेंस टीम द्वारा विक्रम सिंह की गतिविधियों पर नजर रखी गई। जिसमें  पाया गया कि वह हनी ट्रैप का शिकार होकर, प्रलोभन में आकर सेना की गुप्त जानकारियां आईएसआई के साथ शेयर कर रहा है। वह एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में आकर सामरिक महत्व की जानकरियां भेज रहा था।

भेजता था सेना की गुप्त जानकारियां

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विक्रम सिंह लंबे समय से महाजन बीकानेर आर्मी एरिया में वेट कैंटीन चला रहा था। वह पिछले एक साल से पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में आया। विक्रम सिंह पिछले एक साल से पाकिस्तानी हैंडलर अनीता को आर्मी की गुप्त जानकारियां, प्रतिबंधित स्थान की लोकेशन, तस्वीरें और सेना के अधिकारीयों की जानकारियां भेज रहा था।

Mossad कैसे बनी दुनिया की सबसे खतरनाक जासूसी एजेंसी, एजेंट कैसे करते हैं काम, जानिए सबकुछ

पूछताछ जारी

विक्रम सिंह ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को क्या-क्या गुप्त जानकारियां भेजी ? वह पाकिस्तानी महिला के झांसे में कैसे आया। सेना की गुप्त जानकारियां भेजने के लिए उसे कितने पैसे मिलते थे ? उसके बैंक अकाउंट में कितने पैसे आए ? पुलिस ऐसे कई सवालों की छानबीन कर रही है।

पकड़ा गया आईएसआई का जासूस,18 साल से जुटा रहा था ख़ुफ़िया जानकारियां

बीकानेर में पुलिस अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि विक्रम सिंह से पूछताछ जारी है। उसके मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से तथ्यों की पुष्टि होने होने पर आरोपी के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

14 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

14 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

15 घंटे ago