Vinesh Phogat Pregnant: रेसलर विनेश फोगाट जल्द ही माँ बनने वाली है। उन्होंने शादी के 7 साल बाद अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।
मशहूर रेसलर और हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हाल ही में एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दरअसल फोगाट जल्द ही माँ बनने वाली है। हाल ही में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान (Vinesh Phogat Pregnant) किया है।
कुछ समय पहले ही विनेश फोगाट ने अपने पति सोमवीर राठी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमारी लव स्टोरी एक नए अध्याय के साथ आगे बढ़ रही है।”
विनेश की इस अनाउंसमेंट के बाद उनके दोस्त और फैंस उन्हें बधाईयाँ दे रहे है। पहलवान बजरंग पुनिया ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई हो।’ साक्षी मलिक ने लिखा, ‘बधाई।’ इसके अलावा कंई सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें खूब शुभकामनाएँ दे रहे है।
बता दे कि विनेश फोगाट ने साल 2018 में पहलवान सोमवीर राठी के साथ शादी रचाई थी। दोनों की ये शादी उनके गृहनगर चरखी दादरी में हुई थी।
बता दे कि विनेश फोगाट बीते साल पेरिस ओलंपिक के वक्त काफी चर्चा में आ गई थी। विनेश ने ओलंपिक 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और वे फाइनल तक पहुंची थी। हालाँकि 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें फाइनल मैच से पहले ही डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।
कड़ी मेहनत करने के बाद भी ओलंपिक मेडल जीतने में नाकामयाब हुई फोगाट का दिल इस कद्र टुटा था कि उन्होंने तुरतं ही कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी। संन्यास के बाद वे राजनीति में शामिल हुई और उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। फोगाट ने 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से जीत हासिल की थी।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…