Site icon www.4Pillar.news

विनोद कांबली गिरफ्तार, शराब के नशे में पत्नी पर फेंका कुकिंग पेन

Vinod Kambli arrested: टीम इंडिया के पूर्व खिलाडी विनोद कांबली पर उनकी पत्नी एंड्रिया ने मारपीट का आरोप लगाया है। बांद्रा पुलिस ने विनोद कांबली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Vinod Kambli arrested: टीम इंडिया के पूर्व खिलाडी विनोद कांबली पर उनकी पत्नी एंड्रिया ने मारपीट का आरोप लगाया है। बांद्रा पुलिस ने विनोद कांबली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन पर उनकी पत्नी एंड्रिया ने शराब के नशे में मारपीट करने और गाली-गलौच का आरोप लगाया है। विनोद कांबली की पत्नी ने बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ईटीवी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 324 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन पर अपनी पत्नी के सिर पर फ्राइंग पेन का हैंडल फेंकने का आरोप है। जिसकी वजह से उनकी पत्नी को चोट आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच की है। जब विनोद कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में अपने बांद्रा स्थित आवास पर पहुंचे और अपनी पत्नी को गालियां दी।

सचिन तेंदुलकर ने अपने अलग-अलग लुक का वीडियो शेयर कर पूछा- कौन सा बेहतर है? वीरेंद्र सहवाग ने दिया ये रिएक्शन

बताया गया कि विनोद कांबली ने शराब के नशे में पत्नी के सिर पर कुकिंग पेन का हैंडल फेंक दिया। बांद्रा पुलिस ने बताया कि हमारे पहुंचने से पहले विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने भाभा अस्पताल में अपना इलाज करवा लिया था।

विनोद कांबली का विवादों से नाता

यह पहली बार नहीं है जब विनोद कांबली किसी विवाद से जुड़े हैं। इससे पहले भी वह कई बार विवादों में आ चुके हैं। कुछ दिन पहले विनोद कांबली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास कोई काम नहीं है। वह सिर्फ BCCI द्वारा दी ा रही पेंशन पर ही अपना गुजारा कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही वह नशे में ड्राइविंग करने को लेकर भी चर्चा में रहे।

क्रिकेट रिकॉर्ड

विनोद कांबली भारत के लिए 104 वनडे और और 17 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वह टेस्ट मैचों में 1084 रन और एकदिवसीय मैचों में 2477 रन बना चुके हैं। विनोद कांबली आखिरी बार टीम इंडिया के लिए साल 2000 में खेले थे।

Exit mobile version