Site icon 4PILLAR.NEWS

एक्ट्रेस अदा शर्मा का दो मुंह और 12 आंखों वाला वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे

Ada Sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अदा शर्मा अपने लेटेस्ट वीडियो में अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं।

कोरोना वायरस महामारी के दौर में फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग और प्रोडक्शन का काम बंद है। ऐसे में सेलेब्रिटीज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। सितारे अपने प्रशंसकों का मनोरंजन और खुद का समय बिताने के लिए सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटोज शेयर कर रहे हैं।

अब से कुछ ही देर 1920 अभिनेत्री अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फनी वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस का ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।

दरअसल , अदा शर्मा ने किसी ऐप के जरिए एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उनकी 12 आंखें और दो मुह नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” आइस आइज बेबी। ” अभिनेत्री के फनी वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मात्र 33 मिनट पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 14 हजार से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं।

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें , अदा शर्मा ने साल 2008 में विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने लिसा सिंह राठौर का किरदार निभाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘फिर ‘ हम हैं राही कार के ,हंसी तो फंसी और हार्ट अटैक जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया। फिल्म 1920 के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस फीमेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दिशा पटानी के डांस ने उड़ाए सबके होश,कुछ ही मिनटों में 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

Exit mobile version