Virat Kohli का बर्थडे
Virat Kohli आज अपना बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर Anushka Sharma ने अपने दोनों बच्चों बेटे अकाय और बेटी वामिका की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए…
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली आज (Virat Kohli) आज 5 नवंबर को अपना 36वां बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर हर कोई उन्हें शुभकामनाएँ दे रहा है। वहीं अब विराट की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इस तस्वीर में किंग कोहली अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर्त नजर आ रहे है।
दरअसल हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कोहली ने अपने दोनों बच्चों बेटी वामिका और बेटे अकाय को गोद में उठाया हुआ है। बता दे कि ये पहल बार है जब अनुष्का ने अपने बेटे की कोई तस्वीर शेयर की है। हालाँकि इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों का चेहरा छिपा दिया है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए वैसे तो अनुष्का ने कोई खास कैप्शन नहीं लिखा। हालाँकि उन्होंने एक रेड हार्ट और नजर न लगने वाली इमोजी बनाई है।
विराट और अनुष्का के बच्चों के इस तस्वीर पर सेलेब्स और फैंस खूब प्यार बरसा रहे है। इस फोटो को प्रियंका चोपड़ा, वरुण धवन, कियारा अडवाणी, आयुष्मान खुराना,अन्नया पांडे, धनाश्री वर्मा और सानिया मिर्जा सहित कंई सेलेब्स ने लाइक किया है। इसके आलावा फैंस भी इस पोस्ट पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे है।
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “किंग अपने प्रिंस और प्रिंसेस के साथ।’ एक ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे किंग कोहली।’ वहीं कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर इस पोस्ट पर प्यार बरसाया है।
बता दे कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद 2021 में दोनों बेटी वामिका कोहली के पेरेंट्स बने थे। वहीं 2024 की शुरूवात में इस कपल ने अपने दूसरे बच्चे बेटे अकाय कोहली का स्वागत किया है।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…