Site icon www.4Pillar.news

विराट कोहली अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम सीरीज में नजर आने वाले पहले भारतीय कपल बने Video

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम की 'टेक ए ब्रेक' सीरीज में नजर आने वाले पहले भारतीय कपल बने। देखें मजेदार वीडियो।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम की ‘टेक ए ब्रेक’ सीरीज में नजर आने वाले पहले भारतीय कपल बने। देखें मजेदार वीडियो।

IGTV सीरीज में विरूष्का

अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर 40.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीँ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 73 मिलियन फॉलोवर हैं। विरूष्का सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। अब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक और रिकॉर्ड बना दिया है। विराट और अनुष्का शर्मा पहले भारतीय दंपति हैं जो इंस्टाग्राम की IGTV सीरीज पर नजर आए हैं।

दरअसल, इंस्टाग्राम ने मार्च महीने में अपने प्लेटफार्म पर एक कार्यक्रम शुरू किया था। जिसमें ऐसे एपिसोड बनाए जाते हैं जो किसी चर्चित चेहरे को पेश किया जाता हैं।

एपिसोड में कपल्स अनोखे तरीके से लोगों का मनोरंजन करते हैं। वे एक दूसरे से निजी जिंदगी और सामान्य ज्ञान के सवाल करते हैं। जिसमें कोई पकवान बनाना,गाने गाना या मेडिटेशन करना जैसे कई कार्यक्रम होते हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी इंस्टाग्राम के ‘आइजीटीवी’ प्रोग्राम में एक दूसरे से सवाल करते नजर आ रहें। जिसका वीडियो खुद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है। पति पत्नी के सवाल जवाब लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं।

विराट कोहली अनुष्का शर्मा का वीडियो

कप्तान कोहली ने IGTV वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा,”हमारे साथ इस मजेदार और संवादात्मक #TakeABreak सत्र में जानें कि हम दोनों में से कौन बेहतर है। आशा है कि आप लोगों ये बहुत पसंद आएगा और यह भी बता देना कि विजेता कौन है ? क्योंकि मैं कर नहीं सकता। ”

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए 6 मिनट 36 सेकेंड के इस वीडियो में आपको विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के सामान्य ज्ञान और आदतों के बारे में भी पता चल जाएगा। ये भी पढ़ें :कप्तान विराट कोहली को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए मिलते हैं इतने करोड़

आपको बता दें ,विराट-अनुष्का से पहले माइली साइरस,सेलेना गोमेज और नाओमी कैंपबेल जैसे विश्व स्तर के सेलेब्रिटीज इस कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके हैं

Exit mobile version