Virat Photo: विराट कोहली की फैमिली फोटो हुई वायरल

विराट कोहली की फैमिली फोटो हुई वायरल, अकाय और वामिका AI अवतार में आए नजर

Virat Photo:टीम इंडिया के पूर्व कप्तान Virat Kohli की फैमिली फोटो खूब वायरल हो रही है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से बनाई गई फोटो में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा उनकी बेटी वामिका और नवजात बेटा अकाय नजर आ रहे हैं।

हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को सरप्राइज दिया था। विरूष्का ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी दी थी। हालांकि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटे के जन्म के सात दिन बाद यह जानकारी साझा की थी। तीन दिन पहले विराट और अनुष्का ने सोशल मेदिएपर बेटे के जन्म की जानकारी दी थी।

Virat Photo: बेटे का नाम अकाय रखा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटे अकाय के जन्म की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी। विरूष्का ने लिखा,” बड़े हर्ष और प्यार के साथ सभी को सूचित कर रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है। हमने वामिका का भाई अकाय का इस संसार में स्वागत किया। ऐसे समय में हम आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की अपेक्षा करते हैं। इस समय हम आपसे  अपनी निजता के सम्मान की अपेक्षा करते हैं। ” बता दें, अनुष्का शर्मा ने 15 को बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम अकाय रखा गया।

एबी डिविलियर्स का बयान

बता दें, बेटे के जन्म से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेगनेंसी की खबर पर कोई आधिकारिक ब्यान नहीं दिया था। अनुष्का की प्रेग्नेंसी के दौरान विराट कोहली ने भारत में चल रही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोई भी मैच नहीं खेला। इंग्लैंड के साथ टीम इंडिया के दूसरे मैच के बाद विराट कोहली के अच्छे मित्र और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स एक यूट्यूब वीडियो में कहा था कि अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी के कारण विराट कोहली टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर ने बाद में अपना ब्यान पलट दिया था।

फैमिली फोटो

क्रिकेटर विराट कोहली की फैमिली फोटो खूब वायरल हो रही है। AI की मदद से बनाई गई इस फोटो को विराट कोहली के फैन पेज से शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फैमिली फोटो में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका और नवजात अकाय नजर आ रहे हैं। विरूष्का की इस फैमिली फोटो पर फैन खूब प्यार लुटा रहे हैं।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top