Site icon 4PILLAR.NEWS

video:चंद्रयान 2 का चांद की सतह पर लैंड करने से 2.1 किलोमीटर पहले टुटा संपर्क, विश्लेषण जारी

video:चंद्रयान 2 का चांद की सतह पर लैंड करने से 2.1 किलोमीटर पहले टुटा संपर्क, विश्लेषण जारी

विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले स्थान से 2.1 किलोमीटर की दुरी पर रह गया था। उसी समय उसका इसरो से संपर्क टूट गया। फ़िलहाल इसरो टीम आंकड़ों का विश्लेषण कर रही है।

चंद्रयान 2 का संपर्क टुटा

भारत के चंद्रयान 2 का उस समय संपर्क टूट गया जब वह शनिवार की सुबह चद्र्मा की सतह पर लैंड करने वाला था। जब विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाले स्थान से मात्र 2.1 किलोमीटर दूर रह गया था। इसरो के चीफ के सीवन ने कहा है कि अभी आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने हौसला बढ़ाया

इस मिशन की खबर से जहां इसरो के वैज्ञानिकों को निराशा मिली वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों का होंसला बढ़ाते हुए कहा ,” जब मिशन बड़ाहोता है तो निराशा से पार पाने की हिम्मत होनी चाहिए। मेरी तरफ से आप सभी को बधाई। आपने देश की मानव जाति की बहुत सेवा की है। ”


आपको बता दें शनिवार के रात को 1 बजकर 52 मिनट और 54 सेकंड के समय पर चंद्रयान 2 को चांद की सतह पर उतरना था। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी इसरो सेंटर पहुंचे थे।


चंद्रयान 2 को चांद की सतह पर लाने के लिए रात 1 बजकर 38 मिनट पर प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 ऊंचाई पर इसका जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। चंद्रयान ने रफ ब्रेकिंग और फाइन ब्रेकिंग के दोनों चरणों को पूरा कर लिया था। लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इसका संपर्क धरती पर मौजूद इसरो स्टेशन से टूट गया।

Exit mobile version