Satish Wave:बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। सतीश के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं कंई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया है।
Satish Wave:सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। अभिनेता ने 66 साल की उम्र में अंतिम साँस ली। सतीश कौशिक के चाहने वालों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि वे अब हम सब के बीच नहीं रहे है। दरअसल एक दिन पहले तक वे बिलकुल ठीक थे और उन्होंने अपने दोस्तों और कुछ करीबियों के साथ होली का जश्न मनाया था।
वहीं अब सतीश कौशिक के यूं अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कंगना रनौत, अक्षय कुमार और सलमान खान सहित कंई सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने सतीश कौशिक के साथ एक तस्वीर शेयर करे हुए लिखा, ‘चंदा मामा चले गए। सतीश कौशिक जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मिस्टर एंड मिसेज खिलाडी के सेट पर वे जो हंसी लाए थे उसके लिए उन्हें बहुत याद करूँगा। मुझे यकीन है कि वे स्वर्ग में भी सभी को हसाएंगे। ओम शांति।’
Chanda Mama is gone. Deeply saddened to hear about Satish Kaushik ji’s demise. Will remember him for the spontaneous laughter he brought to the sets of Mr & Mrs Khiladi. Am sure he’s already making everyone smile in heaven. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/8OYsBmSjhd
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 9, 2023
सलमान खान
सलमान खान ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा, ‘हमेशा उन्हें प्यार किया और उनका सम्मान किया और वे जैसे इंसान थे उन्हें उसके लिए हमेशा याद करूँगा। उनकी आत्मा को शांति मिले और परिवार वालों को शक्ति। RIP सतीश जी।’
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा, ‘इस बुरी खबर के साथ जागी… वे मेरे सबसे बड़े चीय लीडर थे। एक सफल अभिनेता और निर्देशक। सतीश कौशिक जी पर्सनली भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। ओम शांति।’
Woke up to this horrible news, he was my biggest cheerleader, a very successful actor and director #SatishKaushik ji personally was also a very kind and genuine man, I loved directing him in Emergency. He will be missed, Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/vwCp2PA64u
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 9, 2023
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा, ‘ओम शांति सतीश सर। पापा और आप हमेशा की तरह बाते करते और हँसते रहेंगे जैसा आप हमेशा करते थे। आपको बहुत याद किया जाएगा। हमारे जीवन में इतनी सारी हँसी लाने के लिए धन्यवाद। परिवार को प्यार, प्रार्थना और शक्ति।’
इन सितारों ने भी किया याद
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023

