Site icon 4PILLAR

Wedding Rumors: तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Wedding Rumors

Wedding Rumors: Tejasswi Prakash और Karan Kundrra शादी की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस का ब्यान सामने आया है। तेजा ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी की खबर

14 अप्रैल को बॉम्बे टाइम्स की दिए गए इंटरव्यू में तेजस्वी प्रकाश ने साफ कहा कि शादी अभी जल्द होने वाली नहीं है। उन्होंने हँसते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया। तेजा ने कहा कि अभी शादी की कोई योजना नहीं है।

Wedding Rumors: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी की अफवाह

मार्च 2026 में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तेजा और कुंद्रा की शादी की अफवाहें उडी। जिसके बाद कई यूजर्स ने कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दी। उस समय करण कुंद्रा ने मजाक में सोशल मीडिया पर कहा था, “शादी वादी तो हर दो चार साल बाद करवा ही देते हैं। “इस पोस्ट के बाद अफवाहों को और हवा मिली।

तेजस्वी प्रकाश का बयान

इससे पहले भी तेजस्वी प्रकाश ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में थोड़ी अस्पष्ट बात कही थी। उन्होंने ने कहा था ,”हां ऐसी बातें तो हम कर रहे हैं, लेकिन देखते हैं। ” जिसके बाद 2026 में Wedding की अफवाहें तेज हुई। अब तेजस्वी ने पूरी तरह क्लियर कर दिया।

Tejasswi Prakash और Karan Kundrra रिलेशनशिप

दोनों 2021 में Bigg Boss 15 में मिले थे। दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। शो के बाद दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया। दोनों के रिलेशनशिप को 5 साल के करीब हो चुके हैं। दोनों ने एक दूसरे के परिवारों के साथ त्यौहार मनाए। सोशल मीडिया पर प्यार दिखाया और साथ रहने लगे।

Karan Kundrra और Tejasswi Prakash की प्रोफेशनल लाइफ

दोनों कई रियलिटी शोज में एक साथ काम कर चुके हैं। वे लाफ्टर शेफ सीजन 3 और स्प्लिटविला में एक साथ काम कर चुके हैं। तेजस्वी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे करण से बहुत कुछ सीख रही हैं।

बिग बॉस 15 के बाद करना चाहते थे शादी

करण कुंद्रा बिग बॉस 15 के तुरंत बाद तेजस्वी से शादी करना चाहते थे लेकिन तेजा की मॉम ने कहा,” एक साल रुक जाओ। ऑफ़ कैमरा एक दूसरे को बेहतर समझो और रियल लाइफ में साथ रहो। ये बात तेजस्वी ने एक इंटरव्यू में बताई थी।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा शादी कब करेंगे ?

तेजा-रन का रिश्ता अभी भी मजबूत है। इस प्यार भरे रिश्ते में शादी की अभी कोई प्लानिंग नहीं है। दोनों करियर पर फोकस कर रहे हैं और एक दूसरे से सीख रहे हैं। अफवाहों के बाद कपल ने हमेशा शांत और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है।

 

Exit mobile version