Kisan Mitra Chhadi

Kisan Mitra Chhadi क्या है ? अब जहरीले सांप नहीं फटकेंगे नजदीक

Kisan Mitra Chhadi एक नया स्मार्ट उपकरण है। जिसे भारतीय वैज्ञानिकों ने किसानों की रक्षा के लिए विकसित किया है। किसान मित्र छड़ी सांपों, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों से बचाव में मदद करती है।

किसान मित्र छड़ी का काम

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के रायसेन में उन्नत कृषि महोत्स्व के दौरान किसान मित्र छड़ी को प्रदर्शित और प्रमोट किया। उन्होंने खुद वीडियो में बताया कि रात में खेत में पानी देते समय या अन्य कृषि कार्य करते समय किसानों को अक्सर साँप काटने का खतरा होता है। इस समस्या का हल करने के लिए यह उपकरण बनाया गया है।

भारत में हर साल कितने लोगो को सांप काटते हैं ?

भारत में हर साल लगभग 30-40 लाख सांप काटने की घटनाएं होती हैं। जिनमें लगभग 50000  से 58000 लोग जान गंवाते हैं। ज्यादातर पीड़ित किसान ही होते हैं। इसी को देखते हुए यह छड़ी लॉन्च की गई है।

Kisan Mitra Chhadi क्या है और कैसे काम करती है ?

यह देखने में सामान्य छड़ी की तरह लगती है। लेकिन इसमें सेंसर, वाइब्रेशन मोटर और सोलर टोर्च लगे होते हैं। हाथ में पकड़ कर चलने भर से सांप भाग जाते हैं। यह डिटेक्शन+अलर्ट+डिटर्जेंट की तरह काम करती है।

Kisan Mitra Chhadi का काम करने का तरीका

  1. किसान खेत में छड़ी को जमीन पर खड़ा कर देता है।
  2. छड़ी पर लगा बटन दबाने के बाद यह एक्टिव हो जाती है।
  3. यह 100 मीटर के दायरे में सांप या जहरीले जीवों की मौजूदगी का पता लगाती है। छड़ी का कंपन किसान को तुरंत सतर्क कर देता है।
  4. इसमं सोलर वाली हाई पावर टोर्च लगी होती है, जो रात के अँधेरे में साफ रास्ता दिखाती है।
  5. छड़ी की तरंगे महसूस करते ही सांप अपना रास्ता बदल देता है।
Kisan Mitra Chhadi के मुख्य फीचर्स
  • रेंज : 100 मीटर तक डिटेक्शन।
  • अलर्ट सिस्टम : तेज कंपन, कोई आवाज नहीं।
  • लाइट : सोलर टोर्च रात में बहुत उपयोगी होती है।
  • उपयोग ; बारिश, ठंड या अँधेरे में आसान।
  • किसान इसे हाथ में पकड़कर खेत में ले जा सकते हैं।
  • पर्यावरण अनुकूल : सोलर पावर, बैटरी बदलने की कोई जरूरत नहीं।
Kisan Mitra Chhadi के लाभ
  • किसानों को रात-दिन खेतों में काम करने में मदद।
  • सांप काटने से होने वाली मौतों को कम करेगी।
  • सस्ती और आसान टेक्नोलॉजी
  • रियल टाइम अलर्ट

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top