अगले साल 2020 में आईओएस 8 या उससे पुराने वर्जन वाले किसी भी आईफोन को व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं करेगा। इसके अलावा 2.3.7 या पुराने वर्जन वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ भी ऐसा ही होगा।
Whatsapp दुनियाभर के लाखों पुराने स्मार्टफोन पर काम करना बंद कर देगा
अगले साल Whatsapp दुनियाभर के लाखों पुराने स्मार्टफोन पर काम करना बंद कर देगा। कंपनी ने इन स्मार्टफोन से सपोर्ट वापिस लेने का फैसला किया है। विंडोज फोन के सभी उपभोक्ता 31 दिसंबर 2019 के बाद व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह जानकारी व्हाट्सएप के स्वामित्व वाली कंपनी फेसबुक ने दी है। साल 2020 में आईओएस 8 या उससे पुराने वर्जन वाले किसी भी आईफोन को व्हाट्सएप का सपोर्ट नहीं मिलेगा।
Whatsapp के बारे में जरूरी जानकारी
ये सारी जानकारियां Whatsapp ने अपने ब्लॉग में दी हैं। इसके अलावा ‘फ्रीक्वेंटली आस्क्ड क्वेस्चन’ (FAQ) पर भी ये सारी जानकारियां उपलब्ध हैं। कंपनी ने कहा,” इन ऑपरेटिंग सिस्टम के उपभोक्ता पहले से ही नया व्हाट्सएप एकाउंट नहीं बना पा रहे हैं और उन्हें मौजूदा एकाउंट को वेरिफाई करने की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। “
Whatsapp बिक गया
आपको बता दें,साल 2014 में Facebook ने 19 बिलियन डॉलर में Whatsapp को खरीदा था। इसके पीछे कंपनी का मकसद इस मैसेजिंग प्लेटफार्म को मैसेंजर और इंस्टाग्राम जैसी उसकी अन्य सेवाओं के साथ इंटीग्रेट किया जा सके। व्हाट्सएप ने इसी महीने कॉल वेटिंग फीचर अपडेट किया है। इस फीचर के अनुसार अगर आप व्हाट्सएप पर किसी से बात कर रहे हैं तो ऐसे में कोई दूसरा कॉल करता है ,उसको वेटिंग का संकेत मिलेगा
- ये भी पढ़ें : The Supreme Court ने लगाई WhatsApp और Meta को फटकार
- Chandrayaan 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के रहस्यों से पर्दा उठाया, खोजी ये महत्वपूर्ण चीजें
- Flex by Google Pay Credit Card: भारत में लॉन्च! लाइफटाइम फ्री, ऐसे करें अप्लाई
- Teacher Sophie: 17 वर्षीय छात्र आदित्य कुमार ने बनाई AI रोबोट टीचर सोफी
- गूगल मना रहा है 27वां जन्मदिन, जानें फर्श से अर्श तक आने का सफर

