Site icon www.4Pillar.news

Solar Eclipse 2023: भारत में कब और कहां दिखाई देगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण ?

Solar Eclipse 2023: भारत में कब और कहां दिखाई देगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण ?

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पहले ही लग चूका है।

इस साल का दूसरा सूरज ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को शनिवार के दिन लगने वाला है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से भी इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा। जब चंद्रमा सूरज और पृथ्वी के बीच में आ जाता तो इस खगोलीय घटना को सूरज ग्रहण कहा जाता है। भारत में दूसरे सूर्य ग्रहण को लेकर ये सवाल उठ रहे हैं कि देश में इसे कहां देखा जा सकेगा ? इसके लगने का समय क्या होगा ?

कब लगेगा सूर्य ग्रहण ?

भारत में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने  जा रहा है। सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा। यह रात 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में रात होने के कारण सूर्य ग्रहण दिखाई नही देगा।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण ?

इस साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के समय भारत में रात होगी।ऐसे में यह भारत के किसी भी हिस्से में दिखाई नहीं देगा। साल 2023 का सूरज ग्रहण अमेरिका के  कुछ हिस्सों, ब्रिटेन, कनाडा, कोलंबिया, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेंटीना, क्यूबा बराडोस, पेरू,एंटीगुआ,उरुग्वे, जमैका , ब्राजील और डोमिनिका में दिखाई देगा।

वलयाकार सूरज ग्रहण

जब चांद, सूरज और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। जब चंद्रमा पृथ्वी से काफी दूर रहते हुए सूरज और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तो इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं। वलयाकार सूर्य ग्रहण में चांद पृथ्वी को पूरी तरह से ढक नहीं पाता और पृथ्वी से देखने पर सूरज का बहरी हिस्सा नजर आता है। यह रिंग की तरह चमकता हुआ दिखाई देता है। बता दें, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण खगोलीय घटनाएं होती है। हालांकि, भारत में इसे आध्यात्मिक दृष्टि से भी देखा जाता है।

Exit mobile version