Site icon 4PILLAR

जब संन्यास पर सचिन तेंदुलकर को विराट कोहली ने दिया था अनमोल गिफ्ट, आँखों में आंसू लिए सचिन ने ये कहकर लौटा दिया था वापिस 

सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2013 में खेला था। सचिन ने खुलासा किया की उनके आखिरी मैच वाले दिन विराट कोहली ने उन्हें एक अनमोल गिफ्ट दिया था जिसे देखकर उनकी आँखों में आँशु आ गए। 

सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2013 में खेला था। सचिन ने खुलासा किया की उनके आखिरी मैच वाले दिन विराट कोहली ने उन्हें एक अनमोल गिफ्ट दिया था जिसे देखकर उनकी आंसू में आ गए।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने जब साल 2013 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था तो उस दौरान उनके लाखो-करोड़ो फैंस फैंस के साथ-साथ वो खुद भी काफी भावुक थे। सचिन ने अब एक इंटरव्यू में अपने रिटायरमेंट वाले दिन का किस्सा सुनाया है। उन्होंने ये भी बतया कि उस दिन विराट ने उन्हें एक अनमोल उपहार भी दिया था।

सचिन नहीं रोक पा रहे थे अपने आंसू

अमेरिकी पत्रकार ग्राहीम बेंसिगर को दिए एक इंटरव्यू में सचिन ने बताया कि आज भी मुझे याद है कि आखिरी मैच के बाद मैं ड्रेसिंग रूम के एक कोने में बैठा था। मेरे सिर पर टॉवेल था और मैं अपने आंसू पोछ रहा था। तभी विराट मेरे पास आया और उसने मुझे एक पवित्र लाल धागा दिया जो उसके पिता ने उन्हें दिया था।

सचिन ने आगे बताया कि मैंने थोड़ी देर वो धागा लिया अपने पास रखा और फिर विराट को वापिस लौटा दिया। मैंने उनसे कहा कि यह अनमोल है यह आपके पास होना चाहिए। यह आपका है और अपनी आखिरी साँस तक इसे अपने पास ही रखना है। यह मेरी जिंदगी का काफी भावुक पल था, जो हमेशा ही मेरी यादों में रहेगा।

आपको बता दे कि विराट कोहली ने भी कुछ समय पहले इस धागे  के बारे में बात की थी। विराट ने बताया था कि ये धागा मेरे पिता ने मुझे दिया था और आज भी मैं इसी कलाई पर बांधकर या अपने बैग में लेकर चलता हूँ। कोहली ने बताया कि इससे ज्यादा अनमोल गिफ्ट मैं सचिन को नहीं दे सकता था, इसलिए मैंने उन्हें ये धागा उन्हें गिफ्ट में दिया था।

Exit mobile version