Site icon www.4Pillar.news

जब ऐश्वर्या राय संग रोमांटिक सीन करते समय रणबीर कपूर को छूटने लगा था पसीना,कांपने लगे थे हाथ

जब ऐश्वर्या राय संग रोमांटिक सीन करते समय रणबीर कपूर को छूटने लगा था पसीना,कांपने लगे थे हाथ

अपने करियर की शुरुआत में रणबीर कपूर अपनी रोमांटिक इमेज के लिए मशहूर थे। बिपासा बासु से लेकर श्रद्धा कपूर तक अभिनेता की कमिस्ट्री को हर किसी ने पसंद किया । ज्यादातर रोमांटिक किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर के बारे में ये कहे कि वो रोमांटिक सीन करते समय घबराते हैं तो किसी को भी यकीन नहीं होगा। साल 2016 में रणबीर कपूर के साथ ऐसा ही हुआ था। जब वो ऐश्वर्या राय के साथ एक रोमांटिक सीन कर रहे थे। फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ के सेट पर रणबीर कपूर के पसीने छूट गए थे।

ए दिल है मुश्किल

फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फवाद खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर दो-दो अभिनेत्रियों संग रोमांस करते नजर आए। फिल्म ए दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था लेकिन पूर्व विश्व सुंदरी के साथ रोमांटिक सीन करते समय रणबीर कपूर की हालत पतली हो गई थी।

रणबीर कपूर ने खुद इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने बताया था कि कैसे ऐश्वर्या राय संग रोमांटिक सीन करते समय उनकी हालत खराब हो गई थी। फिल्म के सेट पर रोमांटिक सीन करते समय रणबीर कपूर को बहुत शर्म आ रही थी। अभिनेता ने बताया कि फिल्म की कहानी के अनुसार उन्हें ऐश्वर्या राय के गालों पर हाथ रखना था। लेकिन इस सीन को करते समय वो इतना ज्यादा शरमा रहे थे कि उन्हें काफी समय लगा था।

अभिनेत्री ने की मदद

अभिनेता रणबीर कपूर ने बताया था कि फिल्म के सीन को शूट करते समय उनके हाथ कांपने लगे थे। उन्हें पसीना आ गया था। रणबीर की ऐसी हालत देखते हुए ऐश्वर्या राय ने खुद उनकी मदद की थी। ऐश्वर्या राय ने रणबीर कपूर को समझाया था कि ये सिर्फ एक फिल्म का दृश्य है और उन्हें एक अच्छे एक्टर की तरह काम करना चाहिए।

ऐश्वर्या राय के इतना कहने के बाद रणबीर कपूर ने सीन को पूरा किया। यह उनका शानदार शॉट रहा था। फिल्म को देखते हुए कोई ये नहीं कह सकता कि रणबीर कपूर को इस सीन को शूट करते समय पसीना आ गया था।

Exit mobile version