Isha Rikhi and Badshah marriage news : ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा की अभिनेत्री और मॉडल हैं। वे 2012 से एक्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ईशा रिखी बादशाह की शादी का सच जानिए।
Isha Rikhi कौन हैं ?
ईशा रिखी का जन्म 9 सितंबर 1993 को पंजाब हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रदीप कुमार रिखी और माता का नाम पूनम है। उनका एक भाई मणी भी है। ईशा ने 12 कक्षा से ही मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने प्रिंट ऐड्स, फैशन शो और मैगज़ीन कवर के लिए काम किया।
Isha Rikhi का फिल्म डेब्यू
ईशा रिखी ने 2013 में पंजाबी फिल्म “जट्ट बॉय पुत्त जट्टां दे” से पंजाबी सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म में सिप्पी गिल ने लीड मेल एक्टर का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने 2014 में Happy Go Lucky फिल्म में अमरिंदर गिल के साथ काम किया। यह फिल्म हिट हुई। 2015 में उनकी “बड़े चंगे ने मेरे यार कमीने” और What The Jatt फ़िल्में आई। 2016 में रिखी की “अरदास” फिल्म आई। उन्होंने बॉलीवुड मूवी नवाबजादे में भी काम किया। वे पंजाबी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं।
Isha Rikhi की सिंगर बादशाह के साथ शादी की खबर
2023 में एक अफवाह उडी थी कि पंजाबी रैपर बादशाह और ईशा रिखी ने शादी रचा ली है। इस रिपोर्ट को हिंदुस्तान टाइम्स और Economics Times जैसे बड़े मीडिया ने छापा था। रिपोर्ट के दावे :
- दावा किया गया था कि सिंगर बादशाह, जिनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया और मॉडल/अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी रचा ली है।
- कहा गया कि दोनों 2022 से डेटिंग कर रहे थे। दोनों का मिलना एक कॉमन फ्रेंड की शादी की पार्टी में बताया गया।
- शादी की लोकेशन मुंबई के एक गुरुद्वारे में बताई गई।
Badshah संग ईशा की शादी की अफवाह
यह खबर पूरी तरह गलत साबित हुई। बादशाह ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस अफवाह का खंडन करते हुए लिखा ,” Dear media, I respect you but this is super lame. I’m not getting married. Whoever’s feeding you this bullshit needs to find better masala .” उन्होंने इस अफवाह को सुपर लेम बताया। अब यही अफवाह एक बार फिर उड़ रही है।
ईशा रिखी और बादशाह की वर्तमान स्थिति
- बादशाह की पहली शादी 2012 में जैस्मिन मसीह से हुई थी। 2017 में जैस्मिन ने बादशाह की बेटी जेसमी ग्रेसी मसीह को जन्म दिया। 2020 में बादशाह और जैस्मिन मसीह का तलाक हो गया था।
- ईशा रिखी की बादशाह संग शादी और डेटिंग की अफवाहें 2023 से उड़ती आ रही हैं। लेकिन अभी तक कोई शादी नहीं हुई है।
- अगस्त 2025 में दोनों को करण औजला के एल्बम लॉन्च के दौरान एक साथ देखा गया था। उस समय ईशा ने करण की पत्नी पायल के साथ सेल्फी ली थी और बादशाह ने स्टेज पर डांस किया था।
बादशाह की डेटिंग की अफवाहें
Badshah की शादी और डेटिंग की अफवाहें अक्सर उड़ती रहती हैं। बादशाह के नाम पर 2024-2025 में बॉलवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और हनिया आमिर के साथ लिंकअप की अफवाहें उडी। अब एक बार फिर ईशा रिखी के साथ उड़ रही हैं। ईशा रिखी कभी बादशाह की गर्लफ्रेंड रही हो सकती है लेकिन दोनों की शादी कभी नहीं हुई है।

