Site icon 4PILLAR

IPS Bushra Bano कौन हैं? जिनका वीडियो वायरल होने बाद हुआ तबादला

IPS Bushra Bano

IPS Bushra Bano: पश्चिम बंगाल में हाल ही में तबादला हुईं आईपीएस अधिकारी डॉ. बुशरा बानो (Bushara Bano) इन दिनों चर्चा में हैं। खड़गपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) के पद से उन्हें राज्य सशस्त्र पुलिस (SAP) चौथी बटालियन में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया।

यह तबादला 14 सितंबर 2026 को हुआ। इससे पहले उनके एक वीडियो पर सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था।

Who is IPS Bushra Bano: जन्म और शुरूआती जीवन

बुशरा बानो का जन्म उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सौरिख गांव में हुआ। साल 1989 के आसपास जन्मीं ये अधिकारी अब करीब 36-37 साल की हैं। चार साल की उम्र में दूसरी कक्षा से पढ़ाई शुरू की। हमेशा टॉपर रहीं। गणित में बीएससी किया। 20 साल से पहले एमबीए पूरा कर लिया।

IPS Bushra Bano की शिक्षा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से मैनेजमेंट में पीएचडी की। नेट-जेआरएफ और एसआरएफ भी क्वालीफाई किया। पढ़ाई के साथ आगरा के संस्थानों में पढ़ाया भी।

Bushra Bano का IPS  बनने से पहले का करियर

शादी के बाद सऊदी अरब चली गईं। पति असमर हुसैन जजान यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। बुशरा भी वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं। अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर 2016 के आसपास भारत लौटीं।

यूपीएससी की तैयारी शुरू की। दो बच्चों की मां बनने के बाद भी पढ़ाई जारी रखी। 2018 में UPSC में ऑल इंडिया रैंक 277 हासिल की। भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) मिली। यूपी पीसीएस में भी अच्छा रैंक आया और फिरोजाबाद में एसडीएम बनीं।

बुशरा बानो ने दोबारा यूपीएससी परीक्षा दी। इस बार रैंक 234 आई। जिसके बाद वे 2021 बैच की पश्चिम बंगाल कैडर आईपीएस अधिकारी बनीं।

बुशरा बानो का परिवार और पति

पति असमर हुसैन ने सऊदी की नौकरी छोड़कर भारत लौटकर उनका साथ दिया। दो बच्चों की मां हैं। परिवार ने हमेशा समर्थन दिया। पिता किसान और मां गृहिणी हैं। पूरा परिवार पढ़ा-लिखा है।

बुशरा की पश्चिम बंगाल में सेवा

उन्होंने हुगली ग्रामीण में असिस्टेंट एसपी से शुरुआत। जून 2026 में खड़गपुर में अतिरिक्त एसपी बनीं। सितंबर 2026 में तबादला हुआ।

Exit mobile version