Chandrayaan 2: क्या अब भी कोई संदेश भेजेगा विक्रम लैंडर

चंद्रयान 2 मिशन से जुड़े कई अधिकारियों ने कहा कि इसरो ने उसके विक्रम लैंडर और उसमें मौजूद प्रज्ञान रोवर को संभत: खो दिया है। इससे पहले जब विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह के नजदीक जा रहा था तभी निर्धारित सॉफ्ट लैंडिंग से कुछ सेकंड पहले उसका पृथ्वी के कंट्रोल सेंटर से संपर्क टूट गया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के चीफ के सिवन ने कहा,” विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक नौर्मल तरीके से नीचे उतरा। इसके बाद लैंडर का धरती से संपर्क टूट गया। आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है।

चंद्रयान मिशन से से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा ,” विक्रम लैंडर से से कोई संपर्क नहीं है। यह लगभग समाप्त हो चूका है। कोई उम्मीद नहीं है। विक्रम लैंडर से दोबारा संपर्क स्थापित करना बहुत मुश्किल है। ”

चंद्रयान 2 मिशन के तहत भेजा गया 1471 किलोग्राम के वजन वाला विक्रम लैंडर भारत का पहला मिशन था जो स्वदेशी तकनीक से बनाया गया। इसको चंद्रमा पर खोज करने के लिए भेजा गया था। लैंडर का यह नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ विक्रम अंबालाल साराभाई के नाम पर दिया गया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top