क्रिकेटर यश दयाल पर महिला ने लगाए शारीरिक शोषण के आरोप

Cricketer Yash Dayal पर गाजियाबाद की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने यूपी CM योगी आदित्यनाथ के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल (IGRS) पर यश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Cricketer Yash Dayal लगे गंभीर आरोप

RCB और उत्तर प्रदेश के लिए क्रिकेटर खेलने वाले खिलाडी यश दयाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। क्रिकेटर पर गाजियाबाद की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने यूपी सरकार के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी शिकायत भेजी है। जिसमें उन्होंने दयाल पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

यश दयाल की बढ़ी मुश्किलें

शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि वह पिछले पांच साल से यश के साथ रिलेशनशिप में थी। इस दौरान दयाल उनका शादी का झांसा देकर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया। महिला ने कहा कि दयाल ने उसको अपने परिवार से मिलवाया था और घर में बहु के रूप में पेश किया था। महिला का कहना है कि यश के परिवार से मिलने के बाद उन्हें क्रिकेटर पर पुरा भरोसा हो गया था।

वित्तीय शोषण और उत्पीड़न का आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दयाल ने रिलेशनशिप के दौरान उनसे पैसे लिए और अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा ही किया। महिला ने दयाल पर मानसिक हिंसा और  शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने सबूत के तौर पर दयाल के साथ हुई चैट, वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट भी दिखाए।

कथित पीड़िता ने पहले लगाई थाने में गुहार

महिला ने 14 जून 2025 को महिला हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन स्थानीय पुलिस स्टेशन से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने IGRS पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। यूपी सीएम कार्यालय ने इंदिरापुरम पुलिस के सर्कल ऑफिसर से 21 जुलाई तक मामले की रिपोर्ट मांगी है।

यश दयाल की प्रतिक्रिया

खुद पर लगे आरोपों को लेकर क्रिकेटर यश दयाल ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जबकि महिला सीएम को अपनी ऑनलाइन शिकायत भेज चुकी है।

यश दयाल का क्रिकेट करियर 

यश दयाल बाएं हाथ के तेज मध्यम गति गेंदबाज हैं। जो उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं। उन्होंनेआईपीएल 2025 में RCB के लिए 15 मैचों में 13 विकेट लिए थे। इस सीजन में आरसीबी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

इससे पहले यश दयाल गुजरात टाइटंस के लिए भी खेल चुके हैं। 2023 के आईपीएल सीजन में क्रिकेटर रिंकू सिंह ने उनके ओवर में पांच छक्के लगाए थे।

नोट: ये आरोप अभी जांच के दायरे में हैं। अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है और न ही यश दयाल ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top