Games

Wrestlers Protest: सड़क की लड़ाई खत्म, अब कोर्ट में लड़ेंगे पहलवान,बजरंग पुनिया ने दी ये जानकारी

Wrestler Fight: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की लड़ाई जारी है। पहलवानों ने अब धरना प्रदर्शन की जगह कोर्ट जाने की बात कही है।

Wrestler Fight: सड़क की लड़ाई खत्म, अब कोर्ट में लड़ेंगे पहलवान

देश के नामी पहलवान पिछले कई महीनों से भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। पहलवान मांग कर रहे हैं कि बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाए।

आंदोलन कर रहे पहलवानों ने कभी मेडलों को गंगा में बहाने की धमकी दी है तो कभी कुश्ती छोड़ने की। लेकिन अब पहलवानों ने इस लड़ाई को क़ानूनी तरीके से लड़ने का फैसला लिया है। सड़क की लड़ाई अब कोर्ट में होगी। सड़क से कोर्ट जाने की जानकारी पहलवान बजरंग पुनिया ने दी है।

बजरंग पुनिया का ट्वीट

भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस बारे में अब पहलवान बजरंग पुनिया ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा,”7 जून को हुई बातचीत में सरकार ने जो पहलवानों के साथ वादे किए थे। सरकार ने उस कड़ी में महिला पहलवानों द्वारा उत्पीड़न एवं यौन शोषण के संबंध में की गई शिकायतों के छह मामलों में 6 महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर, दिल्ली पुलिस द्वारा जांच करके 15 जून को कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। इस केस में पहलवानों की क़ानूनी लड़ाई सड़क की जगह कोर्ट में जारी रहेगी। जब तक न्याय नहीं मिल जाता। ”

WFI इलेक्शन

उन्होंने आगे कहा ,” कुश्ती संघ के सुधार के संबंध में नए कुश्ती संघ के चुनाव की प्रक्रिया वादे के अनुसार शुरू हो गई है। जिसके चुनाव 11 जुलाई को चुनाव होना तय हुए हैं। इस बारे में सरकार ने जो वादे किए हैं, उनपर भी अमल होने का इंतजार रहेगा। “

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

7 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

16 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

16 घंटे ago