Wrestlers Protest: क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहलवानों को लेकर WFI ऑफिस पहुंची दिल्ली पुलिस

अंतराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी जगबीर सिंह ने WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस में गवाही दी है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवान के नितंब को छुआ था। यह बात 2013 की है।

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी नजर आ रही है। दिल्ली पुलिस क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए भारतीय  कुश्ती महासंघ के ऑफिस पहुंची। इस दौरान महिला पहलवान भी मौजूद रहीं। इससे पहले अंतराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी जगबीर सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस में गवाही दी है। उन्होंने कहा कि महिला पहलवान ने खुद को बृजभूषण सिंह से छुड़ाया था। बृजभूषण ने महिला पहलवान के नितंब पर हाथ रखा था।

जगबीर सिंह ने कहा ,”बृजभूषण सिंह महिला पहलवानो के नजदीक खड़े थे। इससे पहलवान असहज महसूस कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बृजभूषण सिंह एक महिला पहलवान के नजदीक खड़ा हुआ था। पहलवान ने खुद को बृजभूषण सिंह से छुड़ाया था। वह अहसज महसूस कर रही थी।

क्या है मामला ?

विनेश फोगट,साक्षी मलिक सहित देश की शीर्ष पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने सात महिला पहलवानों की शिकायत के आधार पर डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने दोनों एफआईआर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की हैं।

इससे पहले पहलवानों ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। गृहमंत्री ने पहलवानों को बृजभूषण सिंह के खिलाफ वैधानिक तरीके से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था।

इसी मामले में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से मुलाकात की थी। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आश्वासन के बाद पहलवानों ने अपना आंदोलन 15 जून तक स्थगित कर दिया। खेल मंत्री ने पहलवानो को आश्वासन दिया कि 15 जून तक बृजभूषण शरण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8991 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री