Yash Toxic collection on opening day

Yash की Toxic ने की धमाकेदार ओपनिंग; जानें Day 1 कलेक्शन

Yash की Toxic ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने पहले दिन भारत में बॉक्स ऑफिस पर नेट  101.10 करोड़ की कमाई की है।

Yash की Toxic और KGF चैप्टर 2

यश का केजीएफ चैप्टर 2 के बाद दूसरा 100 करोड़ से ऊपर का ओपनिंग डे कलेक्शन है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 55 करोड़ रुपए की कमाई की है ,कन्नड़ में भी अच्छी कलेक्शन हुई है। टॉक्सिक को कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के बाजारों में मजबूत पकड़ मिली है। फिल्म ने शाहरुख खान की ‘जवान’ प्रभास की कल्कि 2898 एड़ी, सालार और कई हिंदी फिल्मों को ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Yash की Toxic ने इमरान हाशमी की आवारापन 2 को पछाड़ा

इमरान हाशमी की आवारापन 2 का पहले दिन का कलेक्शन 23 करोड़ रुपए के करीब था। टॉक्सिक ने उस आंकड़े को बड़ी आसानी से पार कर लिया है। हालांकि, टॉक्सिक,केजीएफ चैप्टर 2, धुरंधर 2 और पुष्पा 2 जैसी कई बड़ी ओपनर को पछाड़ नही पाई। कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में यह KGF: चैप्टर 2 के बाद दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन माना जा रहा है।

Yash की Toxic की समीक्षा

फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला था और रिलीज के समय समीक्षाएं मिश्रित रहीं। फिर भी दर्शकों को जबरदस्त रेस्पोंस दिखा। एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड ब्रेक आंकड़े सामने आए थे। फिल्म को ‘ओणम’ की छुट्टियों की भी मदद मिली है।

टॉक्सिक की वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, टॉक्सिक ने रिलीज के दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिकॉर्ड बनाते हुए 101.10 करोड़ रुपए की टोटल कमाई की है। वहीँ फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी जबरदस्त रेस्पोंस दिखाया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत ग्रॉस 120.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। जिसमें ओवरसीज से 20 करोड़ की कमाई हुई है। टॉक्सिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 140.75 करोड़ रुपए पहुंच गया है। अब देखना यह होगा कि टॉक्सिक मूवी वीकेंड पर कितने करोड़ रुपए की कमाई करेगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top