Site icon www.4Pillar.news

मलाइका अरोड़ा की योगा फोटो सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक योगा फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। छैंया-छैंया गर्ल की इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक योगा फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। छैंया-छैंया गर्ल की इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की अदाओं का कोई जवाब नहीं है। उनकी फोटो हो या वीडियो दोनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के लिए काफी हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है , जिसने देखते ही देखते लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा छत पर उलटी लटकी हुई दिखाई दे रही है। उनका यह अंदाज देखकर हर कोई हैरान है। लेकिन फोटो में मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर को शिकन तक दिखाई नहीं दे रही है।


इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में मलाइका अरोड़ा एरियल योगा करती हुई नजर आ रही है। जिसमें उन्होंने अपने आप को कपड़ों के जरिए टिकाया हुआ है। लेकिन इस पोज में खास बात यह है कि मलाइका अरोड़ा ने अपने हाथों को खुला छोड़ा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, ” कभी-कभी आपको इतना करना है कि अपना नजरिया बदलें। अगर आप चीज़ों को देखने का तरीका बदलते हैं तो जिन्हें आप चाहेंगे वह अपने आप ही बदल जाएंगे।” आपको बता दें मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के मामले में काफी सजग रहती है।वह योगा और जिम नियमित करती रहती है ,जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

Exit mobile version