टीम इंडिया की युवा क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और मशहूर यूट्यूबर धनश्री वर्मा शादी के बाद फेम पार्क में जानवरों के साथ मस्ती करते नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने शेर के साथ की रस्साकशी,वीडियो में जानवरों के साथ मस्ती करते आए नजर

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे भारतीय टीम के खिलाडी युजवेंद्र चहल और मशहूर यूट्यूबर,डांसर और डॉक्टर धनश्री वर्मा खूब मस्ती कर रहे हैं।उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने इसी से जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में नवदंपति फेम पार्क में जानवरों के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा,” इस अद्भुत अनुभव के लिए सैफ अहमद बेल्हासा का धन्यवाद। साल की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका जानवरों के आसपास होना और उनके अस्तित्व की सराहना करना।” बता दें,सैफ अहमद बेल्हासा, यूनाइटेड अरब अमीरात के दुबई में ‘बेल्हासा ग्रुप’ के चेयरमैन हैं।उन्होंने दुबई में यूजी और धनश्री की मेहमानवाजी की थी।जिसका वीडियो युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

Instagram पर देखें

इंस्टग्राम पर साझा किए गए वीडियो में युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा दुबई के फेम पार्क में जानवरों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो में, युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा जिराफ को घास खिलाते हुए,बाघ,चीता,भालू और लोमड़ी को चारा खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आगे दोनों शेर के साथ रस्साकशी करते हुए नजर आ रहे हैं।इसी वीडियो में दोनों अजगर को गले में डाले हुए भी नजर आ रहे हैं। नवदंपति का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।प्रशंसक उनके वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top