युजवेंद्र चहल ने कंफर्म किया RJ महवश संग रोमांस, बोले-अब तो दुनिया जान चुकी है

Yuzvendra Chahal Mahvash:युजवेंद्र चहल ने RJ Mahvash संग अपने रोमांस पर मोहर लगा दी है। भारतीय स्पिनर ने कहा कि अब तो पूरी दुनिया ये जान चुकी है।

Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash की रोमांटिक स्टोरी

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” में आरजे महवश संग अपने रोमांस पर मोहर लगा दी है। उन्होंने एपिसोड के तीसरे सीजन में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है। शो में उनके साथ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा भी मेहमान के तौर पर शामिल थे। शो के दौरान चहल की आरजे महवश के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा हुई।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी और तलाक

युजवेंद्र चहल का हाल ही में कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा के साथ तलाक हुआ था। दोनों ने 2020 में शादी की थी और 2024 में अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद युजवेंद्र चहल का नाम रेडियो जॉकी आरजे महवश के साथ जोड़ा जाने लगा।

यहां बता दें, आरजे महवश का पूरा नाम रजनीश अमु है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। जैसे ICC चैंपियसन ट्रॉफी के फाइनल और आईपीएल 2025 के कुछ मैचों दोनों एक साथ नजर आए। इसके  अलावा दोनों को पिछले साल क्रिसमिस पार्टी में भी एकसाथ देखा गया।

युजवेंद्र चहल ने कपिल शर्मा के शो में कबूल की ये बात

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे एपिसोड में कपिल शर्मा और उनकी टीम ने खूब मस्ती की। इस दौरान चहल की निजी जिंदगी पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उनकी कथित गर्लफ्रेंड महवश को लेकर कई मजाकिया टिपण्णियां की गई।

नवजोत सिंह सिद्धू का चहल पर तंज

सिद्धू ने चहल पर तंज करते हुए कहा ,”छोटा तीर, घाव बड़े गंभीर। धोनी को गेंद कर देगा। 4 विकेट निकाल देगा। टीम बदलने का सवाल ही पैदा नहीं होता। चलो गर्लफ्रेंड एक – आध बदल देता है। ”

कपिल शर्मा और किकू शारदा ने चिढ़ाया

कपिल शर्मा ने जवाब देते हुए कहा ,”सिद्धू जी! आपके समय में इंस्टाग्राम नहीं था, वर्ना आप भी पकड़े जाते।”इसके बाद किकू शारदा ने चहल को एक शर्ट दिखाई। जिसपर लिपस्टिक के निशान थे। कीकू ने मजाक में पूछा, कौन है ये ? पूरा इंडिया जानना चाहता है।

ये भी पढ़ें: प्रीति जिंटा के साथ नजर आई युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ Mahvash, फैंस बोले- ‘ये तस्वीरें युजी भाई ने खींची है’

यूजी ने कंफर्म किया महवश संग रोमांस

कपिल और कीकू के सवालों का हंसते हुए जवाब देते हुए युजवेंद्र चहल ने कहा,” पूरा इंडिया जान चूका है, 4 महीने पहले से। ” चहल के इस ब्यान से सेट पर हंसी का माहौल बन गया। हालांकि, उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से आरजे महवश का नाम नहीं लिया लेकिन उनका ये ब्यान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top