Site icon 4PILLAR

Zareen Khan की मां Parveen खान का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Zareen Khan की मां Parveen खान का निधन

Zareen Khan mother, Parveen, passes away:बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की माँ परवीन खान का 8 अप्रैल 2026 को मुंबई में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

Zareen Khan की माँ परवीन का निधन

सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जरीन की माँ परवीन का लंबी बिमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया है। इस दुखद खबर के बारे में जरीन खान की टीम ने आधिकारिक बयान दिया है। टीम ने लिखा ,” यह सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय परवीन खान, जो जरीन खान और सना खान की माँ थीं का 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक स्वर्गवास हो गया है। ”

Zareen Khan की माता Parveen खान का निधन

परवीन खान उम्र संबंधी बीमारियों से लंबे समय से जूझ रही थीं। अक्टूबर 2025 से अब तक वे दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी थीं। जरीन खान अपनी माँ की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर नियमति अपडेट देती रहती थीं। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुवाएं मांगते थे।

परवीन खान का अंतिम संस्कार

परवीन खान का अंतिम संस्कार 8 अप्रैल को मुंबई में किया गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के अँधेरी वेस्ट के वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में किया गया। परिवार ने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की अपील की है।

परवीन खान का परिवार

परवीन खान जरीन खान और सना खान की माँ थीं। जरीन खान ने काफी समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी माँ ने उन्हें सिंगल पेरेंट के रूप में पाला था और उनकी सफलता में माँ की बड़ी भूमिका थी।

शोक में डूबा बॉलीवुड

Zareen Khan की माँ परवीन के निधन की खबर से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। सलमान खान से लेकर कई अन्य सितारों ने परवीन खान के निधन पर शोक जताया है। कई लोगों ने जरीन खान और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

Exit mobile version