Site icon 4PILLAR

26 September 2026 सुबह की ताजा खबरें

26 September 2026 Today's Top Stories

26 September 2026 की मुख्य खबरें पढ़ें: Asian Games 2026 में भारत की पदक जीत, दिल्ली में बारिश का अलर्ट, राजनीति और कूटनीति अपडेट, बॉलीवुड न्यूज, आज का राशिफल और सरकारी नौकरी की ताजा जानकारी एक ही जगह।

26 September 2026; Aaj Ki Taaza Khabar

आज शनिवार का दिन देश-दुनिया के लिए कई मोर्चों पर अहम रहने वाला है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN)  को संबोधित करेंगे और भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

26 September 2026: राजनीती और देश-दुनिया

आज राजस्थान के जोधपुर में भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति 2026 शुरू होगा। इसके साथ ही प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा जारी रहेगी। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर संयुक्त राष्ट्र (UN)  महासभा की गतिविधियां, अमेरिका-चीन संबंध, नेपाल में बाढ़ के बाद के हालात और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े बयान सुर्खियों में रहेंगे।

खेल और एशियन गेम्स 2026 अपडेट

भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। छठे दिन भारतीय टीम ने कुल 6 पदक जीते, जिनमें 1 स्वर्ण, 2 सिल्वर और 3 कांस्य पदक शामिल हैं, जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़ गई है। शूटिंग में सबसे बड़ी सफलता मिली, जहां कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

वहीं एथलेटिक्स में भी भारत का दबदबा दिखा, जहां लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता।

आज का मौसम अपडेट

दिल्ली और एनसीआर में मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 सितंबर को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। बाकी राज्यों में भी मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, इसलिए घर से निकलने से पहले छाता साथ रखना बेहतर रहेगा।

मनोरंजन जगत की खबरें

बॉलीवुड प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। अजय देवगन की चर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म दृश्यम 3, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दृश्यम 3 फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। इसके अलावा दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

आज का राशिफल 

आज शनिवार का दिन राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। मेष राशि वालों को नौकरी-व्यापार आदि में थोड़ी परेशानी हो सकती है, हालांकि शिक्षा और परीक्षा के मोर्चे पर सफलता के संकेत हैं। वहीं वृष राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे संयोग बन रहे हैं और धन लाभ भी हो सकता है। मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में संतोषजनक माहौल मिलेगा। पूरे 12 राशियों का विस्तृत राशिफल जानने के लिए ज्योतिष सेक्शन जरूर देखें।

नौकरी और भर्ती अपडेट 

सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए भी अच्छी खबरें हैं। हाल की भर्तियों में SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है, वहीं कर्नाटक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में फॉरेस्ट ऑब्जर्वर के 675 पद खाली हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के करीब 993 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन से पहले पात्रता और अंतिम तारीख जरूर जांच लें।

Exit mobile version