Categories: National

एयर इंडिया की 4 महिला पायलटों ने सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु तक 16000 किमी उड़ान भर कर रचा इतिहास

कैप्टन जोया अग्रवाल की अगुवाई में कैप्टन आकांक्षा सोनवरे, पापगिरी थानमेई और कैप्टन शिवानी मन्हास ने सैन फ्रांसिस्को से नॉर्थ पोल मार्ग पार करते हुए बेंगलुरु तक हवाई यात्रा कर इतिहास रच दिया।

महिला पायलटों ने रचा इतिहास

एयर इंडिया की 4 महिला पायलटों की एक टीम ने दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरने का कीर्तिमान रच दिया है। भारतीय महिला पायलटों की टीम अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर से उड़ान भरने के बाद उत्तरी ध्रुव से होते हुए बेंगलुरु पहुंच गई है। इस टीम ने 16000 किलोमीटर की दूरी तय की है।

चार मेंबर की टीम

इस टीम को कैप्टन जोया अग्रवाल लीड कर रही थी। टीम में उनके साथ कैप्टन पापगिरी थानमेई,  कैप्टन आकांक्षा सोनवरे और कैप्टन शिवानी मन्हास ने भी उनका खूब साथ निभाया।

Related Post

कैप्टन शिवानी मन्हास का ब्यान

इतिहास रचने के बाद कैप्टन शिवानी मन्हास ने कहा,” अमेरिका की सिलिकॉन वैली और भारत की सिलिकॉन वैली को कनेक्ट करने का सपना आज पूरा हुआ है। यह दुनिया की सबसे लंबी उड़ानों में से एक है। जिसमें हम नॉर्थ पोल के ऊपर से उड़ान भरकर आए हैं। हमने इतिहास का एक बहुत बड़ा पन्ना पलटा है और यह सब हम महिला पायलटों ने यह किया है।

महिला अफसर कैप्टन शिवानी मन्हास ने आगे कहा, ” 4 महिला पायलट आपके सामने ऐसी ऐतिहासिक उड़ान भरकर कर आई है। इससे बड़ा महिला सशक्तिकरण का उदाहरण क्या होगा। यह एक लड़की जो बाहर देख रही है। उसके लिए एक सपना सच करने का जरिया है। सपने देखना मत छोड़िए। उसे पूरा कीजिए। उसको आंखों में देखिए। परिश्रम कीजिए। दृढ़ता वहां पर पहुंचेगी।”

मंत्री हरदीप पुरी का ट्वीट

महिला विमान पायलटों की ऐतिहासिक उड़ान के बाद देश दुनिया से लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद हरदीप पुरी ने अपने ट्वीट में लिखा था,” कॉकपिट और पेशेवर टैलेंटेड कॉन्फिडेंट महिला पायलटों ने एयर इंडिया के विमान से सैन फ्रांसिस्को से लेकर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी है। वह उत्तरी पोल से गुजरेगी हमारी नारी शक्ति ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।”

बेहद चुनौतीपूर्ण है ये मार्ग

बता दें एयर इंडिया के पायलट पहले भी इस मार्ग पर उड़ान भर चुके हैं। लेकिन यह पहली बार है कि जब कोई महिला पायलट टीम ने नॉर्थ पोल पर उड़ान भरी है। एयर इंडिया के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उत्तरी ध्रुव में उड़ान भरना बेहद चुनौतीपूर्ण है और एयरलाइन कंपनी इस मार्ग पर अपने सर्वश्रेष्ठ और अनुभवी पायलटों को ही भेजती हैं

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Published by
pillar

Recent Posts

Priyanka Chopra: अमरुद बेचने वाली महिला ने प्रियंका चोपड़ा के साथ किया कुछ ऐसा, एक्ट्रेस को फ्लाईट में ही बनाने पड़ गई वीडियो

Priyanka Chopra Video: वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बताती है कि रास्ते में उन्होंने एक महिला… Read More

8 hours ago

WHO ने मांगी चीन से कोरोना पर अधिक जानकारी

Coronavirus Information: यूएस ब्रिटेन फ्रांस और भारत सहित दस देशों ने चीन से आने वाले… Read More

11 hours ago

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को Kiss करते हुए शेयर की तस्वीर, कुछ इस अंदाज में एक्ट्रेस ने किया नए साल का स्वागत

Kissing Malaika: मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर संग नए साल का… Read More

12 hours ago

पठान मूवी के बेशरम रंग गाने पर तन्वी ने दिखाए किलर मूव्स, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे-Wow

Tanvi Geetha: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तन्वी गीता रविशंकर ने पठान फिल्म के बेशरम रंग गाने… Read More

17 hours ago

भारतीय सेना में हजारों पदों को हटाने की चल रही है तैयारी, ठेके पर ली जा सकती हैं सेवाएं

Army tradesman: भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया को लेकर नए प्रस्ताव पर विचार चल रहा… Read More

17 hours ago