Mary Kom ने बॉक्सिंग से लिया संन्यास

MC Mary Kom retired from boxing: 6 बार विश्व चैंपियन रही मैरी कॉम ने बुधवार के दिन अचानक संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में दुनिया को अपने पंच का प्रहार दिखाया था। वह पांच बार एशियाई चैंपियन भी रह चुकी हैं।

भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने बुधवार की दिन अचानक अपने बॉक्सिंग करियर से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी है। स्टार बॉक्सर के इस फैसले के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने संन्यास लेने कारण उम्र बताया है। बॉक्सिंग के करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्णउपलब्धियां हासिल कर देश नाम रोशन किया है। उनके रिटायरमेंट के बाद मुक्केबाजी की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है।

Mary Kom ने IBA के नियमानुसार लिया फैसला

मैरी कॉम ने मुक्केबाजी से संन्यास लेने का फैसला अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ के नियम अनुसार लिया है। दरअसल, IBA के नियम अनुसार कोई भी महिला या पुरुष बॉक्सर 40 वर्ष की उम्र तक ही किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है। संन्यास लेने की घोषणा करते हुए मैरी कॉम ने कहा कि वह अभी भी विशिष्ट स्तर पर खेलना चाहती थीं लेकिन उम्र की सीमा के कारण उन्हें अब अपने ग्लव्स को हैंग करना होगा। बता दें, 24 नवंबर 1982 को जन्मी मैरी कॉम की वर्तमान उम्र 41 वर्ष है। उनका पूरा नाम चुंगनेइजैंग मैरी कॉम ह्मांगते है।

Mary Kom ने इस वजह से लिया फैसला

Chungneijang Mary Kom Hmangte ने कहा,” मुझें अभी भी खेलने की भूख है लेकिन दुर्भाग्यवश उम्र सीमा खत्म होने के बाद मैं अब किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकती। मैंने अपनी लाइफ में सब कुछ हासिल कर लिया। अब मुझे रिटायरमेंट लेनी होगी। ”

छह बार विश्व चैंपियन रही मैरी कॉम

मैरी कॉम छह बार विश्व चैंपियन का टाइटल हासिल करने वाली वर्ल्ड की पहली महिला मुक्केबाज हैं। वह पांच बार एशियाई चैंपियन भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2014 में एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीता था। वह इस मुकाम को हासिल करने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज हैं। उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक्स में देश के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था।

Mary Kom ने बॉक्सिंग से संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

स्टार बॉक्सर मैरी कॉम का जन्म मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक किसान के घर हुआ था। मैरी कॉम ने अपने पंच के दम पर दुनिया भर में नाम कमाया है। उनकी एक बायोपिक भी बन चुकी है। जिसमें ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम की भूमिका निभाई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Priyanka Chopra Home:प्रियंका चोपड़ा और निक को है नए घर की तलाश RCB के फैन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से की ये डिमांड Bobby Deol Wedding Anniversary पर देखें उनकी शादी की तस्वीरें Nusrat Jahan Wedding: नुसरत की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची ममता बनर्जी Ankita Bhandari murder case verdict Vaibhav Suryavanshi ने की पीएम मोदी से मुलाकात 62 Run: भारत ने पहले T20I मैच में श्रीलंका को 62 रन से हराया