6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम ने बॉक्सिंग से लिया संन्यास, रिटारयमेंट की बताई ये वजह

MC Mary Kom retired from boxing: 6 बार विश्व चैंपियन रही मैरी कॉम ने बुधवार के दिन अचानक संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में दुनिया को अपने पंच का प्रहार दिखाया था। वह पांच बार एशियाई चैंपियन भी रह चुकी हैं।

भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने बुधवार की दिन अचानक अपने बॉक्सिंग करियर से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी है। स्टार बॉक्सर के इस फैसले के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने संन्यास लेने कारण उम्र बताया है। बॉक्सिंग के करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्णउपलब्धियां हासिल कर देश नाम रोशन किया है। उनके रिटायरमेंट के बाद मुक्केबाजी की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है।

IBA के नियमानुसार लिया फैसला

मैरी कॉम ने मुक्केबाजी से संन्यास लेने का फैसला अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ के नियम अनुसार लिया है। दरअसल, IBA के नियम अनुसार कोई भी महिला या पुरुष बॉक्सर 40 वर्ष की उम्र तक ही किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है। संन्यास लेने की घोषणा करते हुए मैरी कॉम ने कहा कि वह अभी भी विशिष्ट स्तर पर खेलना चाहती थीं लेकिन उम्र की सीमा के कारण उन्हें अब अपने ग्लव्स को हैंग करना होगा। बता दें, 24 नवंबर 1982 को जन्मी मैरी कॉम की वर्तमान उम्र 41 वर्ष है। उनका पूरा नाम चुंगनेइजैंग मैरी कॉम ह्मांगते है।

इस वजह से लिया फैसला

Chungneijang Mary Kom Hmangte ने कहा,” मुझें अभी भी खेलने की भूख है लेकिन दुर्भाग्यवश उम्र सीमा खत्म होने के बाद मैं अब किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकती। मैंने अपनी लाइफ में सब कुछ हासिल कर लिया। अब मुझे रिटायरमेंट लेनी होगी। ”

छह बार विश्व चैंपियन रही मैरी कॉम

मैरी कॉम छह बार विश्व चैंपियन का टाइटल हासिल करने वाली वर्ल्ड की पहली महिला मुक्केबाज हैं। वह पांच बार एशियाई चैंपियन भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2014 में एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीता था। वह इस मुकाम को हासिल करने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज हैं। उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक्स में देश के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था।

स्टार बॉक्सर मैरी कॉम का जन्म मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक किसान के घर हुआ था। मैरी कॉम ने अपने पंच के दम पर दुनिया भर में नाम कमाया है। उनकी एक बायोपिक भी बन चुकी है। जिसमें ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम की भूमिका निभाई।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9069 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन