Site icon www.4Pillar.news

72 Hoorain BO Collection: रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस धड़ाम से गिरी 72 हूरें,दर्शकों नही पसंद आई कहानी

72 Hoorain BO Collection: रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस धड़ाम से गिरी 72 हूरें,दर्शकों नही पसंद आई कहानी

संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनीं 72 hoorain फिल्म शुक्रवार 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बड़े पर्दे पर फिल्म फ्लॉप साबित हो रही है।

फिल्म निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनीं 72 हूरें फिल्म दर्शकों के साथ मेकर्स को भी निराश करती हुई नजर आ रही है। फिल्म के रिलीज से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 72 हूरें फिल्म विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स और सुदीप्तो सेन द केरला स्टोरी फिल्म से अधिक कमाई करेगी।

फ्लॉप हुई 72 हूरें

लेकिन रिलीज के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दम निकल गया है। फिल्म कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हो रही हैं। हालांकि , आज फिल्म के रिलीज का दूसरा दिन है और छुट्टी वाला दिन भी है, ऐसे में फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इजाफा होने की उम्मीद बची हुई है। अब फिल्म दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी , इस बारे में रविवार के दिन पता चलेगा।

द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कलेक्शन, 7 दिन में कमा डाले इतने करोड़ों रुपए

72 हूरें फिल्म में आतंकवाद की कहानी बताई गई है। दिखाया गया कि कैसे आत्मघाती आतंकी बनते हैं। फिल्म के नाम से लेकर स्क्रिप्ट तक विवादों में रही। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसी पैटर्न पर बनीं पहली दो फ़िल्में, द कश्मीर फाइल्स और द केरला स्टोरी से भी अधिक कमाई करेगी। लेकिन ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। फिल्म को विवादों का कोई फायदा नहीं मिला।

द केरला स्टोरी फिल्म ने 8 दिन में बॉक्स ऑफिस मचाया धमाल,कमा डाले बजट से भी डबल

72 हूरें फिल्म की पहले दिन की कमाई बिलकुल ठंडी साबित हुई। ओपनिंग डे पर 72 हूरें फिल्म ने महज 35 लाख की कमाई की है। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो 72 हूरें फिल्म में आमिर बसीर और पवन मल्होत्रा ने लीड रोल किया है।

Exit mobile version