9 Seater plane crashes

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, ताजा अपडेट

9 Seater plane crashes in Rourkela: ओडिशा के राउरकेला के पास एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इंडिया वन एयर का एक 9 सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उस समय हुआ जब, प्राइवेट फ्लाइट ने राउरकेला से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी थी।

ओडिशा में 9 Seater plane हादसा

10 जनवरी 2026 को ओडिशा के राउरकेला में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। Private Plane VT Kss 102 में सवार सभी यात्री दुर्घटना का शिकार हुए पायलट नवीन कडंगा और कैप्टन तरुण श्रीवास्तव समेत सभी यात्रियों को चोटें आई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीमें घटना स्थल पर पहुंच गई हैं।

9 Seater plane क्रैश

नौ सीटों वाला यह प्राइवेट विमान राउरकेला एयरस्टिप से लगभग 15 किलोमीटर दूर जालदा गांव के खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ। तकनीकी खराबी की भनक लगते ही पायलट ने एमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की। पायलट ने विमान को घास के मैदान पर बेली लैंडिंग कराने की कोशिश की। जिससे सभी सवार यात्रियों और कृ की जान बच पाई।

प्लेन हादसे में नुक्सान

गनीमत की बात ये है कि 9 Seater plane हादसे में किसी की जान नहीं गई है। सभी लोग जिंदा हैं। 6 लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि, पायलट को गंभीर चोटें आई हैं। सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज शुरू हो गया है। घायलों को Rourkela General Hospital में भर्ती कराया गया है।

रेस्क्यू टीमें पहुंची

एमेजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। ओडिशा के कॉमर्स एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बी बी जेना ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया 9 Seater plane हादसे में कोई जान की हानि नहीं हुई है। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांजी ने हादसे की स्थिति का जायजा लिया। सीएम मांझी ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। हादसे की जांच शुरू हो चुकी है। पर्यटन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version