Rajkummar Rao-Tripti Dimri : ऐसा क्या हुआ कि हंस-हंसकर लोटपोट हुए राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी, कहा-‘उस सीन के बारे में सोच रहे है…’

Rajkummar Rao-Tripti Dimri : सामने आए वीडियो में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी खूब हँसते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि वे उस सीन के बारे में सोच रहे है जब…

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) जल्द ही फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आने वाले है। बीते दिनों ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। बता दे कि इस फिल्म में राजकुमार और तृप्ति ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है, जिनकी सुहागरात का वीडियो चोरी हो जाता है। इस फिल्म की कहानी इसी विषय के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं अब राजकुमर और तृप्ति का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस  वीडियो में दोनों खूब हँसते हुए नजर आ रहे है।

Rajkummar Rao-Tripti Dimri ने शेयर किया ये वीडियो

दरअसल हाल ही में राजकुमार और तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ये दोनों एक्टर्स हंस-हंसकर लोटपोट होते नजर आ रहे है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए राजकमार ने लिखा, ‘कुछ नहीं  यार विक्की विद्या का वो वाला  वीडियो देख लिया हमने। उसी के सीन के बारे में सोच रहे है और हंसी नहीं रुक रही। आप भी देखना। 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

राजकुमार और तृप्ति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस भी इस वीडियो पर ढेरो कमेंट कर रहे है। एक फैन ने कमेंटी करते हुए लिखा, ‘भाई आपको देखकर मैं भी हंसने लगा।’ एक ने लिखा, ‘कुछ पुरानी बातें याद आ गई होंगी इसलिए इतना हंस रहे है।’ एक ने लिखा, ‘देखो देखो दोनों कितने खुश हो रहे है।’

कब रिलीज होगी ये फिल्म

बता दे कि ‘विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो’ का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। वहीं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, एकता कपूर, शोभा कपूर, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दा और राजेश बहल ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में राजकुमार और तृप्ति के अलावा मल्लिका शेरावत और विजय राज सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *