Eid 2025: प्रियंका चोपड़ा से लेकर फरहान अख्तर तक ने दी ईद की मुबारकबाद

Eid 2025: प्रियंका चोपड़ा से लेकर फरहान अख्तर तक सेलेब्रटीज न दी ईद की शुभकामनाएँ, देखिए तस्वीरें 

Eid 2025: आज दुनियाभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में कंई सेलेब्रिटीज ने तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को शुभकामनाएँ दी है।

आज 31 मार्च को ईद का त्यौहार (Eid 2025) मनाया जा रहा है। इस खास दिन को लोग अपने प्रियजनों के साथ सेलिब्रेट कर रहे है और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाईयां भी दे रह है। वहीं कंई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी ईद की मुबारकबाद दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने दी Eid 2025 को मुबरकबाद

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ईद की शुभकामनाएँ दी है। देसी गर्ल ने लिखा, “जो सेलिब्रेट करते है, उन्हें ईद मुबारक। आपको प्यार और रोशनी भेज रही हूँ।”

Eid Ul Fitar 2025 png

जन्नत जुबैर ने मदीना में मनाई Eid 2025

एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने अपनी फैमिली के साथ मदीना में ईद का त्यौहार सेलिब्रेट किया। उन्होंने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जन्नत ने लिखा, “ईद मुबारक। अपनी फैमिली के साथ मदीना में ईद मनाई और मेरा दिल भर आया। एक सपना पूरा हुआ, अल्ल्हमदुलिल्लाह। अल्लाह हमारी प्रार्थनाओं और उपवासों को स्वीकार करे और हम सभी को शांति, सुरक्षा और अंतहीन दया का आशीर्वाद दे।”

सनी देओल 

सनी देओल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ईद मुबारक। आपका दिन प्यार, खुशी और अनंत आशीर्वाद से भरा रहे। आपकी शांति, समृद्धि और खुशी के लिए कामना करता हूँ।”

Eid 2025 png

मुनावर फारुकी 

बिग बोस 17 के विनर और मशहूर स्टैंडआप कॉमेडियन मुनावर फारुकी ईद के मौके पर भावुक नजर आए। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुझे फिर से वो बचपन वाली ईद मनानी है। झिझक सही, पर बाप को गले लगाना है। भाई के साथ नए कपडे लेने जाना है। वो बार-बार पैसों को गिनना है। वो माँ के हाथों को चूमना है। फिर से दोस्तों के साथ मेले में जाना है। वो सेवईयां 3 दिनों तक खानी है। मुझे फिर से वो बचपन वाली ईद मनानी है।”

Eid 2025 1

फरहान अख्तर 

फरहान अख्तर ने अपनी वाइफ शिबानी अख्तर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए ईद की शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने लिखा, “हम सभी एक ही चाँद के नीचे सपने देखते है। ईद मुबारक।”

इन सितारों ने भी दी ईद की मुबरकबाद

वहीं सोनू सूद, सुनील शेट्टी, सुष्मिता सेन, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल और कृति सेनन सहित कंई सितारों ने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।

Eid Ul Fitar png

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top