Anok Yai Biography: विश्व की सबसे खूबसूरत ब्लैक सुपरमॉडल

Anok Yai दक्षिणी सूडानी-अमेरिकी फैशन मॉडल हैं। जिन्हे दुनिया की सबसे खूबसूरत और प्रभावशाली मॉडलों में से एक माना जाता है। वे दक्षिण सूडान की मूल निवासी हैं।

Anok Yai की biography

अनोक याई (Anok Yai) दुनिया की सबसे महंगी और प्रसिद्ध मॉडलों में से एक हैं। उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके मॉडल बनने की कहानी भी बहुत रोचक है। अनोक डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन कैमरामैन की एक गलती के कारण उन्हें विश्व प्रसिद्धि मिली।

अनोक याई का जन्म

ब्लैक सुपरमॉडल Anok Yai का जन्म 20 सितंबर 1997 को मिस्र की राजधानी काहिरा में हुआ था। उनके माता-पिता दक्षिणी सूडान के थे। जो गृहयुद्ध के चलते मिस्र भाग आए थे। बाद में उनका परिवार अमेरिका चला गया। जहां, Anok Yai हैम्पशायर के मैनचेस्टर शहर में पली बढ़ी हुईं। वे मूल रूप से बायोकैमिस्ट्री की छात्रा थी। वह प्लायमाउथ स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं। जहां उनका सपना डॉक्टर बनना था।

अनोक याई की ऐसे बदली किस्मत

2017 में, हॉवर्ड के एक होमकमिंग इवेंट के दौरान एक फोटोग्राफर ने गलती से उनकी फोटो ले ली थी। यह फोटो बहुत वायरल हुई। जिसके बाद मात्र 19 वर्ष की उम्र में उन्हें नेक्स्ट मॉडल एजेंसी ने साइन किया। 2018 में प्राडा के रनवे शो को ओपन करने वाली दूसरी ब्लैक सुपरमॉडल बनीं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड नाओमी कैंपबेल के नाम था।

इस तरह अनोक पहली सूडानी मॉडल बनीं। वह बॉलपेन, टॉम फोर्ड और गिवेंची जैसे ब्रांडों के साथ काम कर चुकी हैं। 2025 तक वे दुनिया की सबसे हैवी डिमांड वाली मॉडलों में से एक बन गईं। उन्हें सबसे खूबसूरत मॉडल का खिताब भी मिला।

अनोक याई का परिवार

उनके माता पिता ने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत की। उनके पिता ईस्टरसील्स नामक संगठन के साथ काम करते हैं। जबकि उनकी माँ एक नर्स हैं। अनोक की चार बहनें और एक भाई है। उनकी बड़ी बहन अलीम याई उनकी मैनेजर हैं। अलीम अनोक के वित्तीय और ब्रांड से जुड़े कार्य संभालती हैं।

अनोक याई का बॉयफ्रेंड या पति

Anok Yai, ब्लैक सुपरमॉडल अनोक अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं। वह अविवाहित हैं या शादीशुदा हैं, इस बारे कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 2023 तक वे अमेरिकी मॉडल अल्टों मेसन (Alton Meson) के साथ रिलेशनशिप में रहीं। उन्हें 2024 में रैपर Offset के साथ भी देखा गया। जो Cardi B से अलग होने के बाद हुआ। इससे डेटिंग की अफवाहें उडी, लेकिन दोनों ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

याई की कमाई के साधन

  • रनवे शोज: 1 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष
  • ब्रांड कैंपेन और एंडोर्स्मेंट: 1 मिलियन प्रति वर्ष
  • उनकी प्रति घंटे की कमाई 15000 डॉलर है।
  • वे अपने इस्टाग्राम, मैगज़ीन कवर्स और बिजनेस वेंचर्स से कमाई करती हैं। हालांकि उनकी कमाई का मुख्य साधन मॉडलिंग है।

Anok Yai की टोटल नेट वर्थ

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Anok Yai की टोटल नेट वर्थ 9 मिलियन डॉलर है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top