Rajvir Jawanda death news: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का एक्सीडेंट के 11 दिन बाद 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले दो सप्ताह से वेंटिलेटर पर थे।
Rajvir Jawanda का एक्सीडेंट के 11 दिन बाद निधन
पंजाबी संगीत जगत को आज एक बड़ा सदमा लगा है। लोकप्रिय गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा का 27 सितंबर 2025 को हुए एक भयानक रोड एक्सीडेंट के 11 दिन बाद निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 35 वर्ष के थे। राजवीर पिछले दो सप्ताह से वेंटिलेटर पर थे और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों के अनुसार, सिर और रीड की हड्डी में गंभीर चोटों के कारण उनकी जान गई है। राजवीर अपनी मधुर आवाज और सादगी के लिए जाने जाते थे।
Rajvir Jawanda का एक्सीडेंट कैसे हुआ ?
27 सितंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी शहर में यह हादसा हुआ। राजवीर अपनी BMW से शिमला की और जा रहे थे। वे बाइकिंग के शौकीन थे और अक्सर अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते थे।
पुलिस के अनुसार, सड़क पर अचानक तीन चार बैल आपस में लड़ते हुए आ गए। राजवीर ने बचने की कोशिश की लेकिन उनकी बाइक बैलों से टकरा गई। जवंदा अपनी 27 लाख की बाइक को ड्राइव करते समय हेलमेट और पूर्ण सुरक्षा उपकरण पहने हुए थे। लेकिन फिर भी उन्हें गंभीर चोटें आई। उ
न्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनके सिर , शरीर और रीड की हड्डी में गंभीर चोटें पाई गई। अस्पताल पहुंचते ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने Rajvir Jawanda को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया।
11 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ते रहे Rajvir Jawanda
फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने Rajvir Jawanda को तुरंत चेक किया। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। उनकी Brain Activity बहुत कम थी। MIR में सर्वाइकल और रीड की हड्डी में भयानक चोटें दिखीं। जिससे शरीर के अंगों में कमजोरी आ गई।
- 30 सितंबर को ऑक्सीजन लेवल कम हुआ, प्लस स्थिर थी लेकिन ब्रेन एक्टिविटी में कोई सुधार नहीं आया।
- 1 अक्टूबर को उनकी न्यूरोलॉजी नगण्य थी। कोई सुधार नहीं हुआ।
- 7 अक्टूबर को भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया।
गिप्पी ग्रेवाल ,कुलविंदर बिल्ला और कंवर ग्रेवाल जैसे पंजाबी गायक और अभिनेताओं ने राजवीर के परिवार की इलाज के लिए मदद की। राजवीर की पत्नी ने एक्सीडेंट वाले दिन उन्हें घर पर रहने के लिए कहा था लेकिन वे चले गए।
Rajvir Jawanda कौन थे ?
राजवीर जवंदा का जन्म 1990 में पंजाब के लुधियाना में हुआ था। वे अपने परिवार के साथ सेक्टर 71, मोहाली में रह रहे थे। राजवीर पंजाबी सिनेमा और संगीत के एक उभरते हुए सितारे थे। उनकी आवाज में पंजाबी गर्व और रोमांस का अनोखा मिश्रण था।
राजवीर जवंदा का करियर
Rajvir Jawanda ने पंजाब पुलिस की ट्रेनिंग ली और पुलिस अधिकारी बनने की सोची। लेकिन 2014 में वे संगीत की तरफ मुड़े। उनके डेब्यू सॉन्ग “मुंडा लाइक मी” ने धमाल मचा दिया था।
Rajvir Jawanda के हिट गाने
राजवीर जवंदा ने अपने करियर के काफी पंजाबी गाने गाये। उनके हिट सॉन्ग लिस्ट में “सरनेम” , “कमला “, “मेरा दिल “, “सरदारी “, “कंगणी”, “धियाँ “, “जन्मे नाल दे “, “शकुन “, और मुच्छ ते मशूक शामिल हैं। इनके अलावा भी उन्होंने काफी गानों और एल्बम में अपनी आवाज दी है। Rajvir Jawanda को Instagram पर 20 लाख फॉलोवर्स फॉलो करते हैं। वे विवादों से दूर रहते थे और सादगी पसंद इंसान थे।
पुरे पंजाब में शोक की लहर
दिलजीत दोसांझ , नीरू बाजवा , अम्मी विर्क, तरसेम और तानिया समेत कई बड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया पर प्राथनाएं कीं। हरभजन मान ने अखंड पाठ में हिस्सा लिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अस्पताल जाकर परिवार से मुलाकात की। नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने जवंदा के निधन पर शोक व्यक्त किया।