Thamma Movie Box Office Collection: रश्मिका मंदाना की थाम्मा ने ओपनिंग डे पर किया तगड़ा कलेक्शन

Thamma Movie Box Office Collection: Rashmika Mandanna की थाम्मा मूवी दिवाली के दिन 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। थामा ने ओपनिंग डे पर तगड़ी कलेक्शन की है।

Thamma Movie रिलीज हुई

मैडॉक हॉरर कॉमेडी की पांचवीं किश्त, रोमांटिक , हॉरर कॉमेडी थाम्मा फिल्म मंगलवार को दिवाली 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। थाम्मा के निर्देशक आदित्य सरपोतदार हैं। दिनेश विजान और अमर कौशिक फिल्म के निर्माता हैं। कहानी निरेन भट्ट , सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा द्वारा लिखी गई। यह के ब्लडी लव स्टोरी फिल्म है।

Thamma Movie रिलीज डेट

Thamma Movie का थिएट्रिकल रिलीज 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के मौके पर हुआ। Thamma स्टैंडर्ड, IMAX, 4DX और D-Box फॉर्मेट्स में रिलीज हुई। फिल्म की रनटाइम 149 मिनट है। भारत में PVR Inox Pictures द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की गई। जबकि इंटरनेशनली Yash Raj Films द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की गई।

Thamma Movie का बजट

Thamma फिल्म का कुल बजट 145 करोड़ रुपए है। जिसमें प्रमोशन कॉस्ट शामिल है।

Thamma Movie Box Office Collection

Thamma Movie का ओपनिंग डे शानदार रहा। फिल्म को फेस्टिव सीजन का लाभ मिला। फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन 18.8 करोड़ रुपए की। जबकि ट्रेड फिगर के अनुसार नेट कलेक्शन 23 करोड़ रुपए है। Thamma Movie का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 27 करोड़ के करीब है। फिल्म के वर्ल्डवाइड आंकड़े पहला दिन होने कारण अभी उपलब्ध नहीं हए हैं। फिल्म की ऑक्युपेंसी मॉर्निंग शोज में 17.76 प्रतिशत रही। जबकि हिंदी वर्जन में 27.79 % रही।

थाम्मा बनीं दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

Thamma Film मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इससे पहले Stree 2 ने 60 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की थी। थम्मा ने Stree (₹6.82 करोड़), Munjya (₹4 करोड़) और Bhediya (₹7.48 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। अगर कुल कलेक्शन 140 करोड़ से ऊपर जाता है तो हिट मानी जाएगी, जबकि 120 करोड़ पर एवरेज।

Thamma Film मूवी स्टार कास्ट
  • आयुष्मान खुराना : अलोक गोयल (जर्नलिस्ट जो वैम्पायर बन जाता है।
  • रश्मिका मंदाना : तड़का/तारिका (वैम्पायर वुमन)
  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी : यक्षशान (मुख्य विलेन)
  • परेश रावल : राम बजाज गोयल (अलोक के पिता)
  • गीता अग्रवाल : सुधा गोयल
  • फैसल मलिक : इंस्पेक्टर पी.के. यादव
  • रचित सिंह : वीरन
  • एलेक्जेंडर ओ’नील
  • अंक्ति मोहन : जिमी
  • विनोद सूर्यवंशी : अंभु
  • हृतिका कंवर :  तान्या
  • दीपक कालरा : जॉय
  • राज प्रेमी : रक्ताक्ष
  • कृष्ण कांत राय : एल्डर बेताल 2

कैमियो में वरुण धवन (भेड़िया से अपना रोल दोहराते हुए) नजर आते हैं। मलाइका अरोड़ा (स्पेशल सॉन्ग ‘Poison Baby’ में नजर आती हैं।  मलाइका की फीस 2 करोड़ रुपए थी। जबकि नोरा फतेही स्पेशल सॉन्ग में नजर आईं।

थाम्मा की कहानी

अलोक गोयल (आयुष्मान) एक जर्नलिस्ट है जो अचानक वैम्पायर (वेताल) बन जाता है । वह वैम्पायर्स की गुप्त दुनिया में फंस जाता है। उसे अपनी नई पहचान से जूझना पड़ता है। अलोक गोयल तड़का (रश्मिका) नाम की एक सशक्त वैम्पायर महिला से रिश्ता बनता है। दोनों मिलकर रोग लीडर यक्षशान (नवाजुद्दीन) के प्लान को रोकते हैं, जो मानवता पर ब्लडलस्ट फैलाना चाहता है। कहानी में मिथ, मिस्ट्री, सुपरनैचुरल रोमांस, फैमिली टाइज और डेस्टिनी का मिश्रण है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top