Assi movie 20 फ़रवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा और सोशल इश्यू बेस्ड फिल्म है। जो भारत में रोजाना 80 रेप केस के आंकड़ों पर आधारित है।
Assi movie का मतलब
भारत में रोजाना औसतन दर्ज 80 रेप केस होते हैं। इन्ही आंकड़ों के आधार पर फिल्म अस्सी बनी है। फिल्म में रेप कल्चर, न्याय व्यवस्था की खामियां, संस्थागत उदासीनता और पीड़ितों संघर्ष को बेबाकी से उजागर करती है। यह अनुभव सिन्हा की अन्य फिल्मों की तरह समाज को आइना वाली हार्ड हीटिंग फिल्म है। उनकी थप्पड़, मुल्क और आर्टिकल 15 फ़िल्में भी सामाजिक मुद्दों पर बनी हुई हैं।
Assi movie के निर्माता निर्देशक
अस्सी फिल्म में निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर अनुभव सिन्हा है। उनके साथ गौरव सोलंकी ने स्क्रिप्ट राइटिंग में मदद की है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा हैं। फिल्म का प्रोडक्शन बनारस मीडिया वर्क्स और टी सीरीज के बैनर तले हुआ है।
अस्सी मूवी की मुख्य स्टार कास्ट
- तापसी पन्नू : तापसी पन्नू के निर्भीक वकील रावी के रोल में हैं। जो पीड़िता की तरफ से केस लड़ती है। उनकी परफॉर्मेंस को ज्यादातर रिव्यूज में शानदार बताया गया है।
- Kani Kusruti : कनी कुश्रुति पीड़िता प्रीमा का किरदार निभाती है। जो एक स्कूल टीचर है और उनके साथ गैंगरेप हुआ है।
- मोहम्मद जीशान अयूब : पीड़िता के पति का किरदार
- कुमुद मिश्रा
- मनोज पाहवा
- सीमा पाहवा
- रेवती
- सुप्रिया पाठक
- नसीरुद्दीन शाह
- सत्यजीत शर्मा
- जतिन गोस्वामी
Assi movie की कहानी
अस्सी फिल्म की कहानी दिल्ली की एक स्कूल तीसर परिमा के इर्द-गिर्द घूमती है। जो स्कूल से घर लौटते वक्त क्रूर गैंगरेप का शिकार होती है। उसके पति और एक निर्भीक वकील रावी मिलकर भ्रष्ट और उदासीन न्याय व्यवस्था से लड़ते हैं। फिल्म सिर्फ एक रेप केस की नहीं बल्कि पुरे समाज में फैले रेप कल्चर, पीड़ितों के साथ होने वाले सेकंडरी ट्रॉमा, पुलिस कोर्ट की कमियों और सामूहिक मिलीभगत को विस्तार से दिखाती है। यह ट्रिगरिंग और डिस्टर्बिंग है लेकिन एक जरूरी मैसेज देती है कि देश में रेप के अस्सी केस हर रोज दर्ज होते हैं। लेकिन असल संख्या इससे भी कहीं ज्यादा है।
Assi movie review
अस्सी फिल्म को ज्यादातर क्रिटिक्स ने मजबूत, जरूरी और प्रभावशाली बताया है। हालांकि, कुछ क्रिटिक्स ने सेकंड हाफ में कुछ कमियां बताई हैं। द हिंदू ने इसे अनुभव सिन्हा की सबसे मजबूत फिल्मों में से एक करार दिया है। बॉलीवुड हंगामा ने हार्ड हीटिंग, कोर्टरूम ड्रामा बताया है।
अस्सी फिल्म का बजट
Assi movie के आधिकारिक बजट की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। लेकिन अनुभव सिन्हा की फ़िल्में आमतौर पर मध्यम बजट वाली होती हैं। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए के करीब हो सकता है। अस्सी मूवी की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं है। क्योंकि फिल्म थिएटर्स में आज ही रिलीज हुई है।





