Ayatollah Ali Khamenei death

Iran के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की इजराइल-यूएस हमले में मौत

Ayatollah Ali Khamenei death: अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई है। ईरानी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है।

Ayatollah Ali Khamenei death

28 फरवरी 2026 को संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए। जिसका उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं, परमाणु कार्यक्रम और शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाना था। हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई है। जिसकी पुष्टि ईरानी राज्य मीडिया ने की है।

Ayatollah Ali Khamenei की ऑपरेशन एपिक प्यूरी में मौत

फॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन एपिक प्यूरी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खमेनेई  की मौत हो गई है। इस हमले दर्जनों ईरानी अधिकारीयों के मारे जाने की भी खबर है। अयातुल्लाह खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे, वे तेहरान में उनके कंपाउंड पर इजराइली हवाई हमले में मारे गए।Khamenei का मारा जाना ईरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Ayatollah Ali Khamenei मौत पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर खामेनेई की मौत की घोषणा की है। ट्रंप ने लिखा ,” खामेनेई, इतिहास के सबसे दुष्ट लोगों में से एक, मर चुके हैं। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनियाभर के लोगों के लिए भी है। यह उनके लिए न्याय है जिनको खामेनेई और उसके गिरोह ने मार दिया या घायल किया। ”

डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ईरानी लोगों के लिए “अपना देश वापस लेने का सबसे बड़ा मौका” बताया । उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व और दुनिया में शांति हासिल करने के लिए हमले जारी रहेंगे। उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार कभी न बनाने की चेतावनी दी है।

Ayatollah Ali Khamenei पर इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का ब्यान

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले को ईरान के आतंकवादी शासन से अस्तित्वगत खतरे को हटाने का कदम बताया है। एक वीडियो स्टेटमेंट में उन्होंने कहा ,”यह हत्यारा आतंकवादी शासन परमाणु हथियारों से लेस नहीं होना चाहिए, जो पूरी मानवता को खतरे में डाल सकता है। ” नेतन्याहू ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे हमलों के बाद अपने भाग्य को अपने हाथ में लें और शासन को उखाड़ फेंकें। “उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने पर जोर दिया।

Ayatollah Ali Khamenei की मौत के बाद ईरान की वर्तमान युद्ध स्थिति

यूएस और इजराइल ने ईरान के सैन्य ठिकानों, मिसाइल उत्पाद फैक्ट्रियों और परमाणु साइटों पर सैंकड़ों हमले किये। रिपोर्ट के अनुसार, 1400 से ज्यादा स्ट्राइक हुए हैं। यूएस इजराइल ने ईरान के शीर्ष कमांडरों, वैज्ञानिकों और अधिकारीयों को निशाना बनाया। तेहरान में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दी। कुछ रिपोर्ट्स में 200 से अधिक मौतें बताई गई हैं।

ईरान का जवाबी हमला 

ईरान ने इजराइली और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। ईरानी विदेश मंत्रालय ने इसे ईरान की संप्रभुता का घोर उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि उनके सशस्त्र बल इस अपराधी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेंगे।

Ayatollah Ali Khamenei की मौत पर तेहरान में जश्न 

खामेनेई की मौत के बाद तेहरान में जश्न मनाए जा रहे हैं। लोग सड़कों पर उत्तर आए हैं। हालांकि सुरक्षाबल एकजुट होकर बचाव की कोशिश कर रहे हैं। ईरान में नेतृत्व के आभाव में अराजकता फ़ैल सकती है। ट्रंप और नेतन्याहू ने ईरानी लोगों से शासन को उखड फेंकने की अपील की है। हमले जारी हैं और तनाव चरम पर है। इन हमलों से तेल की कीमतों और ऊर्जा बाजार पर प्रभाव पड़ सकता है।

Ayatollah Ali Khamenei की मौत ईरान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। ईरान की स्थिति तेजी से बदल रही है। दोनों तरफ से जमीनी और हवाई हमले जारी हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top