Saaniya Chandhok Arjun Tendulkar wedding: मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक संग शादी कर ली है।
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok wedding
क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज 5 मार्च 2026 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक संग शादी कर ली है। यह शादी मुंबई में शुरू हुई और कपल ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है।
Saaniya Chandhok कौन हैं ?
सानिया चंडोक सनी और गोरिका घई की बेटी हैं। वह ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकॉनमिक्स ग्रेजुएट की है। वह मुंबई बेस्ड लग्जरी पेट स्पा “मिस्टर पॉज” की फाउंडर हैं। कपल ने अगस्त २०२५ में सगाई की थी। शादी को काफी प्राइवेट रखा गया लेकिन अब सोशल मीडिया पर झलकियां वायरल हो रही हैं।
Saaniya Chandhok Arjun Tendulkar की शादी का वेन्यू
शादी की तैयारियाँ 3 मार्च 2026 से शुरू हुई थी। यह समारोह कई दिन तक चला। आज 5 मार्च को नवदंपत्ति शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी मुंबई के एक हाई सिक्योरिटी वाले लग्जरी होटल में हुई। वेन्यूज को गुजरात के जामनगर और मुंबई के बीच बांटा गया था।
- 3 मार्च 2026: पूजा, प्रीवेडिंग और आशीर्वाद जामनगर के रिलायंस ग्रुप एस्टेट में हुए। यह वही जगह है जहां 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शादी की थी। इस इवेंट को नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने होस्ट किया था।
- प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन, मेहंदी और संगीत : 4 मार्च को मुंबई में सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर द्वारा होस्ट किया गया।
- 5 मार्च 2026 को अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी पारंपरिक हिंदू-रीती रिवाज के साथ संपन्न हुई।
Saaniya Chandhok Arjun Tendulkar’ की शादी के रीती रिवाज
यह शादी पूरी तरह हिंदू रीती रिवाज पर आधारित थी। जिसमें पारंपरिक रस्में शामिल रहीं। हालांकि डिटेल प्राइवेट रख गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पूजा और आशीर्वाद फंक्शन मुकेश अंबानी के साथ जामनगर में हुआ।
- मेहंदी और संगीत : Saaniya Chandhok Arjun Tendulkar की मेहँदी की रस्में और संगीत का आयोजना मुंबई में हुआ। यह इवेंट क्रिकेटर्स और फैमिली के बीच सेलिब्रेट किया गया।
- शादी और फेरे : सानिया और अर्जुन की शादी, वरमाला और फेरे मुंबई में हिंदू रीती रिवाज के साथ संपन्न हुए। शादी के बाद कपल की फोटो वायरल हो रही है। जिसमें दोनों ट्रेडिशनल अटायर में नजर आ हैं।
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में पहुंचे ये मेहमान
यह शादी स्टार स्टेटेड थी। जिसमें क्रिकेट, बॉलीवुड, पॉलिटिक्स और इंडस्ट्री से जुडी बढ़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। शादी के प्री-इवेंट फैमिली ओनली थे। लेकिन मुख्य समारोह में 200 से अधिक गेस्ट पहुंचे।
- क्रिकेट जगत से मेहमान : एमएस धोनी, शाक्षी रावत धोनी, युवराज और हेजल कीच, राहुल द्रविड़ और उनकी पत्नी विजेता पेंढारकर, इरफ़ान पठान और सफा बैग, जहीर खान और सागरिका घाटगे ,युसूफ पठान, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, राजीव शुक्ला और अनुराधा प्रसाद अर्जुन के LSG और टीममेट्स भी इस शादी में शामिल हुए।
- बॉलीवुड : शाहरुख खान, गौरी खान और सुहाना खान आदि।
- इंडस्ट्री : मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और फैमिली
- पॉलिटिकल इन्वाइट्स : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेता विपक्ष राहुल गांधी आदि को इन्वाइट किया गया था।
Saaniya Chandhok Arjun Tendulkar का शादी ऑउटफिट
अर्जुन तेंदुलकर ने क्लासिक आइवरी शेरवानी पहनी हुई थी। जबकि सानिया चंडोक ने सिल्वर लेहंगा, फिटेड ब्लाउज, दुपट्टा, चोकर और इयररिंग्स और सुहागचूडा पहना हुआ था।





