Kuldeep Yadav and Vanshika marriage: टीम इंडिया के क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप यादव अपने बचपन की दोस्त वंशिका संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
Kuldeep Yadav and Vanshika marriage
भारतीय टीम के क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वंशिका से 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड के मसूरी में शादी रचाएंगे। यह शादी एक लग्जरी रिसोर्ट में होगी। प्री-वेडिंग सेरेमनी 13 से शुरू होंगी। शादी के बाद भव्य रिसेप्शन पार्टी 17 मार्च को लखनऊ में होगी।जिसमें BCCI के अधिकारी, कई क्रिकेटर और करीबी दोस्त शामिल होंगे।
कुलदीप यादव की शादी की खबर हाल ही में टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने कुछ दिन बाद आई। है कुलदीप यादव इस जीत के हीरो रहे। दंपति ने अपनी शादी को वर्ल्ड कप कमिटमेंट्स पहले टाल दिया था। शादी पहले नवंबर 2025 में प्लान थी।
Kuldeep Yadav और Vanshika का रिश्ता
कुलदीप यादव और वंशिका का रिश्ता बचपन का है। दोनों कानपूर में बड़े हुए। जहाँ वे स्कूल और ट्यूशन के दौरान करीब आए। कुलदीप ने जून 2025 में एक निजी समारोह में वंशिका के साथ सगाई की थी। जिसमें पारिवारिक सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। यह शादी उनके लव स्टोरी का परफेक्ट क्लाइमैक्स है, जो कई सालों से चली आ रही है। कुलदीप के कोच कपिल पांडे इस बात की पुष्टि की थी कि शादी मसूरी में होगी। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं और कपल को एडवांस में शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
Kuldeep Yadav की दुल्हनिया Vanshika कौन हैं ?
वंशिका कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त और क्लासमेट हैं। उनका जन्म और पालन पौषण लखनऊ के श्याम नगर में हुआ। वे मूल रूप से कानपूर की रहने वाली हैं। जहाँ उनकी मुलाकात कुलदीप से हुई थी। वे मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वंशिका खुद प्राइवेट लाइफ जीतीं हैं =, इसलिए उनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं है। वे कुलदीप की तरह स्पॉटलाइट से दूर रहती हैं। वंशिका सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं।
वंशिका की शिक्षा
वंशिका उच्च शिक्षित हैं लेकिन उनकी डिग्री या कॉलेज के बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने अच्छी पढ़ाई की है।
वंशिका का करियर
वंशिका लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (LIC) में एक अधिकारी के रूप में काम करती हैं। वे इंडिपेंडेंट और प्रोफेशनल हैं। उनकी नेट वर्थ के बारे में ऑफिसियल फिगर उपलब्ध नहीं है। कुलदीप के क्रिकेट करियर के बाद वंशिका अपनी जॉब कर रही हैं।





